×

देश में कई हेक्टेयर फसल हुई बर्बाद, इसमें भी है पाकिस्तान का हाथ, जानिए कैसे?

राजस्थान, पंजाब व गुजरात के पाक सीमा से सटे गांवों में फसल बर्बाद हो रही है इसकी वजह टिड्डियों का हमला है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार टिड्डियों के हमलों में करोड़ों रुपयों की लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई है। कृषि मंत्रालय के टिड्डी नियंत्रण विभाग के  प्रयास के बाद भी तीन से चार लाख हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई हैं।

suman
Published on: 6 Nov 2019 10:03 AM GMT
देश में कई हेक्टेयर फसल हुई बर्बाद, इसमें भी है पाकिस्तान का हाथ, जानिए कैसे?
X

जयपुर: राजस्थान, पंजाब व गुजरात के पाक सीमा से सटे गांवों में फसल बर्बाद हो रही है इसकी वजह टिड्डियों का हमला है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार टिड्डियों के हमलों में करोड़ों रुपयों की लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई है। कृषि मंत्रालय के टिड्डी नियंत्रण विभाग के प्रयास के बाद भी तीन से चार लाख हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई हैं।

यह पढ़ें...6 करोड़ की रंगदारी के FIR के बाद उजागर हुआ इतना बड़ा घोटला, जानिए पूरा मामला?

सरकारी अधिकारियों के अनुसार पूरे क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी में 1.5 लाख लीटर कीटनाशक का छिड़काव किया गया है। कृषि विभाग के अनुसार पाक के सिंध प्रांत से आए टिड्डियों ने जैसलमेर, जोधपुर, पोखरण और बीकानेर में मूंगफली, धान, कपास, बाजरा की फसलों को बर्बाद कर दिया है।

यह पढ़ें...फ़िरोज़ाबाद: फर्श घिसाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

इससे पहले राज्य सरकार ने टिड्डियों के आक्रमण को नियंत्रित करने के लिए बाहर से अधिकारियों की टीम बुलाई है। इन अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया है कि अब टिड्डियों का खतरा टल गया है। इन अधिकारियों ने 1993 में इसी प्रकार के आक्रमण को नियंत्रित किया था।टिड्डियों के हमले से 1993 में राजस्थान व गुजरात प्रभावित हुए थे। लाखों हेक्टेयर की फसलें ऐसे ही बर्बाद हुई थी।

suman

suman

Next Story