×

Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले खड़गे ने बनाई नई टीम, सीडब्ल्यूसी में सचिन पायलट की एंट्री, शशि थरूर को भी दी जगह

Lok Sabha Election 2024 Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस कार्य समिति की नई टीम की घोषणा कर दी है। खड़गे ने टीम में अपने खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके शशि थरूर और सचिन पायलट को भी शामिल किया है।

Ashish Pandey
Published on: 20 Aug 2023 10:06 AM GMT
Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले खड़गे ने बनाई नई टीम, सीडब्ल्यूसी में सचिन पायलट की एंट्री, शशि थरूर को भी दी जगह
X
Lok Sabha Election 2024 Congress (PHOTO: social media )

Lok Sabha Election 2024 Congress: 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने तैयारियों में जुट गई। कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस कार्य समिति सीडब्ल्यूसी की नई टीम गठित की है। उन्होंने टीम को ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अपनी इस टीम में अपने खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके शशि थरूर और सचिन पायलट को भी जगह दी है। इसके अलावा गांधी परिवार के तीनों चेहरों सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को कांग्रेस कार्यसमिति में रखा गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष की इस टीम में खड़गे के बाद सोनिया गांधी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का नाम है। उसके बाद राहुल गांधी, अधीर रंजन चैधरी, एके एंटनी, अम्बिका सोनी, मीरा कुमार और दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल है। सचिन पायलट को टीम में शामिल कर खड़गे ने यह संकेत दे दिया है कि राजस्थान में कांग्रेस में सब कुछ सही चल रहा है। बतादें कि सचिन पायलट लगातार राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

देखिए खड़गे की टीम में किसे मिली जगह?

1- मल्लिकार्जुन खड़गे

2- सोनिया गांधी

3- डॉ. मनमोहन सिंह

4- राहुल गांधी

5- अधीर रंजन चैधरी

6- एके एंटनी

7- अम्बिका सोनी

8- मीरा कुमार

9- दिग्विजय सिंह

10- पी चिदंबरम

11- तारिक अनवर

12- ललथनहवला

13- मुकुल वासनिक

14- आनंद शर्मा

15- अशोकराव चव्हाण

16- अजय माकन

17- चरणजीत सिंह चन्नी

18- प्रियंका गांधी वाड्रा

19- कुमारी शैलजा

20- गईखंगम गंगमई

21- एन रघुवीरा रेड्डी

22- शशि थरूर

23- ताम्रध्वज साहू

24- अभिषेक मनु सिंघवी

25- सलमान खुर्शीद

26- जयराम रमेश

27- जितेंद्र सिंह

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story