×

Lok Sabha Election 2024: पांचवें चरण में इंडी गठबंधन परास्त, कांग्रेस ने 60 साल बर्बाद किए, बिहार में बोले मोदी

Lok Sabha Election 2024: मोदी ने कहा कि चार जून की हार को देख इंडी गठबंधन की बैखलाहट बढती जा रही है। ये लोग अब केंद्र सरकार की योजना पर सवाल उठा रहे हैं। मैंने भी तय कर लिया है कि गरीबों के घर का चूल्हा बुझने नहीं दूंगा।

Viren Singh
Published on: 21 May 2024 7:12 AM GMT (Updated on: 21 May 2024 7:34 AM GMT)
Lok Sabha Election 2024
X

Lok Sabha Election 2024 (सोशल मीडिया) 

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा के समर्थन में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में पूरे संबोधन के दौरान पीएम मोदी के निशान पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव रहे। इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा पहले चरण में इंडी गठबंधन पस्त हो गया था। इसके बाद के चरणों में इंडी गठबंधन ध्वस्त हुआ और कल हुए पांचवें चरण में इंडी गठबंधन पूरी तरह परास्त हो चुका है। है। कांग्रेस ने देश के 60 साल बर्बाद किये हैं। आपका ये उत्साह और आशीर्वाद दिखा रहा है कि छठे और सातवें चरण में देश में क्या होने वाला है?

21वीं सदी वाला भारत इंडी का पाप आगे नहीं ले सकता

पीएम मोदी ने रैली में भोजपुरी में चंपारण के लोगों को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि पांचवे चरण के चुनाव में इंडी गठबंधन पूरी तरह परास्त हो चुका है। खुद को जनता का माय-बाप समझने वालों को जनता ऐसी करारी हार देगी कि दुनिया देखते रह जाएगी। यह 21वीं सदी का भारत इंडी गठबंधन के पापों के साथ आगे नहीं बढ़ सकता है। यही वजह है कि हर चुनाव में कांग्रेस और राजद जैसे दलों पर जनता जोर का प्रहार कर रही है। अब चार जून को इन विरोधियों के इरादों पर सबसे बड़ा प्रहार होगा। उन्होंने कहा कि जंगलराज वाले

आरक्षण और संविधान पर दिन-रात झूठ बोल रहे हैं। सच्चाई यह है कि अगर बाबा साहेब नहीं होते तो एससी और एसटी को आरक्षण नहीं मिलता। नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर विरोध किया था। कांग्रेस आरक्षण विरोधी है।

बढती जा रही इंडी गठबंधन की बैखलाहट

पीएम मोदी ने कहा कि चार जून की हार को देख इंडी गठबंधन की बैखलाहट बढती जा रही है। ये लोग अब केंद्र सरकार की योजना पर सवाल उठा रहे हैं। मैंने भी तय कर लिया है कि गरीबों के घर का चूल्हा बुझने नहीं दूंगा। रात को जब बच्चे भूखे पेट सोते हैं तो उस मां पर क्या बीतती है, इसका मुझे पता है। इसलिए मोदी गरीब को मुफ्त राशन देता है और देता ही रहेगा। यह कहते हैं मोदी गरीबों को पक्के घर और मुफ्त इलाज की सुविधा क्यों दे रहा है। मोदी हर मां और बहन की पीड़ा समझता है। इसलिए मोदी ने तय किया कि अब किसी मां को दर्द छिपाने की जरूरत नहीं है। तुम्हारा बेटा अस्पताल में बैठा है। तुम्हारी बीमारी का खर्च यह तुम्हारा बेटा उठाएगा। मोदी गरीब की सेवा के लिए ही पैदा हुआ है।


सुशील मोदी के स्वजनों से मिले पीएम

आज रैली संबोधिन के लिए पीएम मोदी मंगलवार देर शाम बिहार क् राजधानी पटना पहुंचे। इस दौरान मोदी बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिंवगत सुशील कुमार मोदी के घर जाकर स्वजनों से मुलाकात की। पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय गए, यहां पर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। रात विश्राम राजभवन में किया। मंगलवार को मोदी बिहार में कई जगहों पर चुनावी रैली में भाग ले रहे हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story