×

Loksabha Election 2024 : 'रामायण के राम' से पहले ये कलाकार भी लड़ चुके हैं चुनाव, जानिए कैसा रहा इनका राजनीतिक सफर

Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 में धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भारतीय जनता पार्टी ने मेरठ लोकसभा से उम्मीदवार बनाया है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 2 April 2024 3:02 PM GMT (Updated on: 2 April 2024 3:11 PM GMT)
Arun Govil
X

Arun Govil(Photo - Social Media)

Loksabha Election 2024 : 80 के दशक में टेलीविजन की दुनिया में अपनी धाक जमाने वाला रामानंद सागर (Ramananda Sagar) कृत धारावाहिक 'रामायण' इतना लोकप्रिय हुआ था कि भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता और अभिनेत्रियों को भगवान की तरह लोग पूजने लगे थे। इन किरदारों की स्थिति ये हो गई थी कि टेलीविजन की दुनिया में इन्हें काम मिलना बंद हो गया था, क्योंकि दर्शक इन्हें किसी अन्य किरदार में देखना ही नहीं चाहते थे। इसलिए इन लोगों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना करियर बनाना शुरू किया। किसी अभिनेता-अभिनेत्री ने राजनीति में कदम रखा तो किसी ने अन्य क्षेत्र में। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भारतीय जनता पार्टी ने मेरठ लोकसभा से उम्मीदवार बनाया है। आइये जानते हैं 'रामायण' के अन्य किरदारों ने किस राजनीतिक दल से अपनी पारियां शुरू की।

टेलीविजन की दुनिया में तब क्रांति आई, जब वर्ष 1987 में दूरदर्शन पर सुप्रसिद्ध धारावाहिक 'रामायण' का प्रसारण हुआ। रामायण में किरदार निभाने वाले अभिनेता और अभिनेत्रियों ने राजनीति में भी अपनी सफल पारियां खेलीं है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Lection) के लिए मेरठ से 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को टिकट दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब 90 के दशक में 'रामायण' के अभिनेताओं की लोकप्रियता आसमान छू रही थी, तब किसी भी राजनीतिक दल ने इन्हें क्यों नहीं टिकट दिया था। जानकारी के मुताबिक, उस समय कांग्रेस ने अरूण गोविल (Arun Govil) को चुनाव मैदान में उतारने के लिए सम्पर्क किया था, लेकिन तब उन्होंने राजनीति में आने से मना कर दिया था।

गुजरात से सांसद बने थे 'सीता और रावण'

भारतीय जनता पार्टी ने 'रामायण के राम' अरूण गोविल को टिकट देने से पहले कई कलाकारों को भी चुनाव लड़ा चुकी है। इससे पहले 1991 के लोकसभा चुनावों में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया और रावण का रोल निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी, दोनों कलाकारों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुजरात से मैदान में उतारा था। दीपिका चिखलिया ने बड़ोदरा से और अरविंद त्रिवेदी ने साबरकांठा से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर संसद का सफर तय किया था। दीपिक उस समय महज 25 वर्ष की थीं, उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता रंजीत सिंह गायकवाड़ को हराया था। बता दें कि रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं, 82 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।

'हनुमान' पहुंचे थे राज्यसभा

रामानंद सागर कृत धारावाहिक 'रामायण' में हनुमान के किरदार ने दर्शकों के के दिल में जगह बनाने वाले दारासिंह को कौन भूल सकता है, उनकी लोकप्रियता चरम पर थी। वह एक प्रसिद्ध कलाकार के साथ ही भारत के मशहूर पहलवान और फिल्म के निर्माता और निर्देशक भी थे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) उनके दांव-पेंच को भांपते हुए राजनीति में लेकर आई थी। दारासिंह ने 1998 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी, इसके बाद उन्हें राज्यसभा सदस्य बनायास गया था। उस समय केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Bajpai) की सरकार थी। दारा सिंह ने (Dara Singh) राज्यसभा में भी अपने प्रभाव को छोड़ा था।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story