×

Lok Sabha Elections: बसपा को बड़ा झटका! सांसद दानिश अली कांग्रेस में शामिल, अमरोहा से लड़ सकते चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: बसपा ने सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। कांग्रेस उन्हें यूपी की अमरोहा सीट से मैदान में उतार सकती है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 20 March 2024 11:25 AM GMT (Updated on: 20 March 2024 12:19 PM GMT)
Lok Sabha Elections: बसपा को बड़ा झटका! सांसद दानिश अली कांग्रेस में शामिल, अमरोहा से लड़ सकते चुनाव
X

Lok Sabha Elections 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निष्कासित सांसद दानिश अली ने लोकसभा चुनाव से पहले अपना पाला बदल लिया है। सांसद दानिश अली बुधवार को नई दिल्ली में बसपा से नाता तोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा की उपस्थिति में दानिश अली ने पार्टी की सदस्यता हासिल की। संभावना लगाई जा रही है कि कांग्रेस दानिश को उसी सीट से लोकसभा का टिकट दे सकती है, जहां वे साल 2019 में सांसद चुने गए थे।

दिल्ली में ली कांग्रेस की सदस्यता

दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यालय में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने पवन खेड़ा ने यूपी के खास राजनीतिक चेहरा दानिश अली को पटका पहनाने के साथ गुलदस्ता देकर स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने से कुछ दिन पहले दानिश अली नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ स्थित आवास पर सोनिया गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस संसदीय दल प्रमुख से 'आशीर्वाद' मांगा था। तब इसी बात की संभावनाएं प्रबल हो गईं थी, वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

सोनिया गांधी की प्रशंसा

तब दानिश अली ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, ''अमरोहा से अपने दूसरे लोकसभा चुनाव के लिए त्याग की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी का आशीर्वाद पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उनका दिल भारत के गरीबों के लिए धड़कता है। सानियो ने राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) की अध्यक्षता थी। उन्होंने मनरेगा, आरटीआई, शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा विधेयक जैसे ऐतिहासिक गरीब समर्थक और पारदर्शिता कानून बनाए।

कांग्रेस से थीं नजदीकियां

बसपा से सांसद होने के बाद कुंवर दानिश अली की कांग्रेस से नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। वह कई मुद्दों पर बसपा के खिलाफ जाकर कांग्रेस का समर्थन किया, जिसके चलते उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा। बसपा ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया। दानिश अली मणिपुर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याया यात्रा में शामिल हुए, जहां से यात्रा की शुरुआत की हुई। उसके बाद वह न्याया में तब शामिल शामिल, जब यात्रा यूपी के अमरोह से गुजरी। तब दानिश अली ने कहा था कि अगर वह एकता और न्याय के लिए सबसे बड़े अभियान का हिस्सा नहीं बनते हैं तो वह एक राजनेता के रूप में अपने कर्तव्य में असफल होंगे।

जानिए क्यों हुए थे दानिश अली निष्कासित?

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने लोकसभा सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। टीएमसी सदस्य महुआ मोइत्रा को "अनैतिक आचरण" के लिए निष्कासित करने के फैसले के विरोध में दानिश अली अन्य विपक्षी सदस्यों के साथ लोकसभा की कार्यवाही से बाहर चले गए थे, जबकि अन्य बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सदस्य सदन में बैठे रहे। कभी बसपा के अहम हिस्सा रहे दानिश अली को बसपा सुप्रीमो ने दिसंबर, 2023 से पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story