×

Loksabha 2024: हमारे यहां जिले आते नाम, ये भाजपा नहीं जो...,कांग्रेस की पहली सूची पर बोले जयराम रमेश

Loksabha Election 2024 :एक प्रथा के अनुसार कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व उम्मीदवारों की घोषणा करती है। ऐसा नहीं कि भाजपा की तरह केवल दो लोग ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा करें।

Viren Singh
Published on: 9 March 2024 4:19 AM GMT (Updated on: 9 March 2024 4:36 AM GMT)
Loksabha Election 2024
X

Loksabha Election 2024 (सोशल मीडिया) 

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 34 उम्मीदवारों के नाम ऐलान किया गया, जिसमें कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है। कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का भी नाम पहली सूची में है और उन्हें दोबारा केरल के वायनाड से उम्मीदवार बनाया किया गया है। कांग्रेस की जारी पहली सूची पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व फैसले की तारीख की और भाजपा की ओर से जारी हुए लोकसभा प्रत्याशियों की सूची पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया।

यहां प्रथा के अनुसार जारी होती सूची

कांग्रेस के सांसद जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि यह एक मजबूत सूची है। आगे और भी सूचियां जारी की जाएगीं। एक प्रथा के अनुसार कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। भाजपा की तरह यहां पर केवल दो लोग उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं करते हैं।

भाजपा में दो लोग लेते हैं निर्णय

उन्होंने कहा कि हम भाजपा के विपरीत एक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की सूचियां जारी करते हैं। भाजपा ने दो लोग फैसला करते हैं। यह सबको पता है मुझे बताने की जरूरत नहीं। बाद में देखा है कि आसनसोल से भाजपा उम्मीदवार बदल दिया गया। ऐसा यूपी में भी हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भाजपा की तरह दो लोग फैसला नहीं करती है। हमारे उम्मीदवारों के नाम जिले से आते हैं। फिर पीसीसी उन नामों पर विचार करती है। बाद सीईसी में नाम भेजा जाता है, जहां पर गहन मंथन किया जाता है। उसके बाद जाकर उम्मीदवारों के नाम की फाइनल घोषणा होती है।

आखिर क्यों कांग्रेस भाजपा पर है हमलावार?

आपको बता दें कि भाजपा ने बीते दिनों 100 से अधिक लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित पार्टी के कई दिग्गज नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों का नाम शामिल थे। पहली सूची में कई राज्यों के उम्मीदवारों को नाम की घोषणा की गई थी। इसमें पश्चिम बंगाल असनसोल भी शामिल था। असनसोल से भाजपा ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया था, लेकिन सूची घोषणा होने के अगले दिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ेंने से मना कर दिया। यूपी के बाराबंकी से घोषित भाजपा उम्मीदवार ने भी चुनाव लड़ने से मना कर दिया। पार्टी ने मौजूदा सांसद उपेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया था। नाम ऐलान होने के अगले दिन उनका एक कथित वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद बीजेपी नेता ने खुद ही चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। घोषणा के बाद उम्मीदवारों को पीछे हटाने पर कांग्रेस अब भाजपा पर हमलावार है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story