×

फॉलो करें ये लव रूल्स, आपकी शादीशुदा जीवन में लगा देंगे चार चांद

seema
Published on: 24 Feb 2018 7:30 AM GMT
फॉलो करें ये लव रूल्स, आपकी शादीशुदा जीवन में लगा देंगे चार चांद
X

आमतौर पर देखने में आता है कि विवाह के कुछ समय बाद पति पत्नी के बीच का प्यार कहीं खो सा जाता है। असल में शादी के बाद जीवन पहले से ज्यादा जटिल हो जाता है और ऐसा होने के बाद ही जीवन में यह परिवर्तन देखने में आता है। जानिए कुछ ऐसे लव रूल्स, जो आपके शादीशुदा जीवन में चार चांद लगा देंगे।

बदलें खर्च करने की आदत : कई बार ऐसा देखा जाता है कि महिलाओं को हमेशा नए ट्रेंड के अनुसार चीजें रखने की आदत होती है। जिसके कारण वे कई बार ऐसी चीजें ले आती हैं जिनकी जरूरत ही नहीं होती। ऐसे में पति और पत्नी के बीच में मनमुटाव होना जायज है। अत: सिर्फ उन वस्तुओं में ही पैसे खर्च करें जिनकी आपको तथा आपके परिवार को जरुरत है।

यह भी पढ़ें : ये हैं वो 5 REASON, जिनकी वजह से लड़कियां नहीं आतीं लड़कों के पास

'मैं को नहीं बल्कि 'हम' को दें स्थान : विवाह के बाद भी पति पत्नी की अपनी अलग अलग पहचान होती है पर एक कपल के रूप में आप एक ही हो जाते हैं। इस बात का आप ध्यान रखें कि जो लोग अपनी 'मैं' से ऊपर नहीं उठ पाते हैं उनके जीवन में हमेशा मुश्किलें बनी रहती हैं। बातचीत के समय 'मैं' के स्थान पर 'हम' शब्द का यूज करने वाले पति पत्नी ज्यादा संतुष्ट और खुश रहते हैं। जो कपल हम या हमारा जैसे शब्दों का उपयोग करते हैं उनमे ज्यादा प्यार बना रहता है।

रखें पॉजिटिव थिंकिंग : सकारात्मक सोच जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए जितनी जरूरी है उतनी ही वह हमारे वैवाहिक जीवन के लिए भी जरूरी है। अपने रिश्ते को अच्छा बनाये रखने के लिए अपने जीवन साथी का शुक्रिया अदा करें तथा उनके साथ हर छोटी खुशी का जश्न मनाये। जो लोग सकारात्मक सोच रखते हैं उनका रिश्ता ज्यादा मजबूत रहता है तथा वे अपने जीवन से संतुष्ट रहते हैं। सकारात्मक सोच से दोनों के विचारों को विस्तार मिलता है और वे अपनी हर समस्या को सुलझा लेते हैं।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story