×

LPG Cylinder Price Hike: फिर से देश की जनता को तगड़ा झटका, अब इतने रूपये बढ़ा गैस सिलेंडर का दाम

LPG Cylinder Price Hike: घरेलू LPG सिलेंडर के दाम और कमर्शियल सिलेंडर दोनों के दाम तेजी से बढ़े है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 19 May 2022 2:49 AM GMT (Updated on: 19 May 2022 2:56 AM GMT)
LPG Cylinder Prices Increased
X

गैस सिलेंडर (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

LPG Cylinder Price Hike: देश की जनता जोकि महंगाई के श्राप को किसी तरफ से झेल रही है, ऐसे में अब एक और नया फरमान सामने आया है। एक बार फिर से जनता को जोर का झटका लगा है।

गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ रहे दाम ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आज एक बार फिर घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में अब देशभर में सिलेंडर की कीमतों पर बात करें तो यह आंकड़ा ₹1000 प्रति सिलेंडर को पार कर गया है।

गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा

महंगाई की यह मार लगातार आम आदमी को तोड़ रही है। आज एक बार फिर बढ़े दामों के अनुरूप घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹3.50 तो वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में ₹8 का इजाफा दर्ज हुआ है।

अब जनता को एक सिलेंडर के लिए 1000 की नोट के साथ और भी रुपये अदा करने होंगे। बढ़ते दामों से यही लग रहा है कि लोगों को कुछ दिनों चूल्हें का ही सहारा लेना पड़ सकता है। क्योंकि इतना महंगा सिलेंडर हर किसी के बस की बात नहीं हैं।

इससे पहले बीते 7 मई को सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोत्तरी की गई थी, जिसमें सीधे ₹50 प्रति सिलेंडर का इजाफा किया था। मुम्बई दिल्ली में जहां अभीतक 14.2 किलो वजन वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें 1000 रुपए से महज कुछ कम अब वह भी 1000 रुपए प्रति सिलेंडर के आंकड़े को पार कर गई हैं।

आपको बता दें कि मुम्बई में अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹1002.5 हो गयी है, साथ ही दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹1003 हो गई है। इसी के साथ कोलकाता और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत क्रमशः ₹1029 और 1018.5 है।

बीते कुछ समय में तेजी से बढ़े घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम के गरीबों के लिए एक लक्ज़री जैसा हो गया है। घरेलू सिलेंडरों के अलावा व्यावसायिक सिलेंडरों की लगातार बढ़ रही केमातों के चलते 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब देश के अधिकांश जगहों पर ₹2300 प्रति सिलेंडर के पार पहुंच चुकी है, वहीं कोलकाता में यह कीमत ₹2454 तो चेन्नई में ₹2507 प्रति सिलेंडर है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story