×

LPG Cylinder Price: बीते 5 साल में इतना ज्यादा बढ़ा रसोई गैस का दाम, देखें पूरी डिटेल

LPG Cylinder Price: भारत में 14.2 किलो वजन के घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर साल 2022 में कीमतों में करीब 150 रुपए का इजाफा किया है, जिसमें 22 मार्च से लेकर अब तक की बढ़ोत्तरी शामिल है।

Rajat Verma
Published on: 7 July 2022 5:04 AM GMT
LPG Cylinder Price in India
X

LPG Cylinder Price in India (image credit social media)

LPG Cylinder Price: भारत में 14.2 किलो वजन के घरेलू एलपीजी सिलेंडर यानी रसोई गैस के दामों में लगातार जारी बढ़ोत्तरी के औसत और निम्न आय वाले परिवारों को भोजन की जुगत करने में कड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, वर्तमान में लगातार जारी रसोई गैस के दामों में बढ़त के चलते 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹1050 के आंकड़े को पार कर चुकी है। बीते दिन ही रसोई गैस की कीमत में ₹50 का इजाफा किया गया, जिसके चलते दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए पर पहुंच गई है वहीं देश के कई अन्य शहरों में यह आंकड़ा 1100 रुपए के बेहद करीब पहुंच गया है।

आपको बता दें कि साल 2022 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर यानी रसोई गैस की कीमतों में करीब 150 रुपए का इजाफा किया है जिसमें 22 मार्च लेकर अबतक की बढ़ोत्तरी शामिल है। जिसमें 22 मार्च को 50 रुपए, 7 मई को वापस से 50 रुपए, 19 मई को 3.50 रुपए और बीते दिन 6 जुलाई को एक बार फिर रसोई गैस को कीमतों में हुए 50 रुपए के इजाफे के चलते अब 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹1050 को पार कर गई है।

5 साल में रसोई गैस की कीमतों में ₹485 का इजाफा - सरकारी उपक्रम इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जारी 14.2 किलो इंडेन एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों के आंकड़ों पर नज़र डालें तो बीते 5 साल यानी जनवरी 2017 से अबतक रसोई गैस की कीमतों में ₹485 से अधिक का इजाफा दर्ज हुआ है। लगातार बढ़ रही रसोई गैस की इन कीमतों का सीधा असर देश की आम जनता पड़ रहा है, जो कि इन महंगी कीमतों का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं।

निम्न तिथियों को दिल्ली में गैस की कीमतें

1 जनवरी 2017 को 585 रुपए

1 फरवरी 2017 को 651.5 रुपए

1 मार्च 2017 को 737. 5 रुपए

1 अप्रैल 2017 को 723 रुपए

1 मई 2017 को 631 रुपए

1 जून 2017 को 552.5 रुपए

1 नवंबर 2022 को 742 रुपए

1 दिसंबर 2017 को 747 रुपए

1 जनवरी 2018 को 741 रुपए

1 जुलाई 2018 को 754 रुपए

1 दिसंबर 2018 को 809.5 रुपए

1 जनवरी 2019 को 689 रुपए

1 जून 2019 को 737.5 रुपए

1 अक्टूबर 2019 को 605 रुपए

1 दिसंबर 2019 को 695 रुपए

1 जनवरी 2020 को 714 रुपए

12 फरवरी 2020 को 858.5 रुपए

1 अगस्त 2020 को 594 रुपए

2 दिसंबर 2020 को 644 रुपए

1 जनवरी 2021 को 694 रुपए

1 मई 2021 को 809 रुपए

1 जुलाई 2021 को 834.5 रुपए

6 अक्टूबर 2021 को 899.5 रुपए

22 मार्च 2022 को 949.5 रुपए

7 मई 2022 को 999.5 रुपए

19 मई 2022 को 1003 रुपए

6 जुलाई 2022 को 1053 रुपए।

उपर्युक्त दी गई तिथियों के अलावा कई अन्य तिथियों को भी रसोई गैस की कीमतों में बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें कीमतों में उतार-चढ़ाव दोनों शामिल हैं।

दिल्ली में वर्तमान रसोई गैस की कीमत 1053 रुपए के अलावा कोलकाता में यह वर्तमान कीमत 1069 रुपए प्रति रसोई गैस पर दर्ज है। वहीं मुम्बई में यह वर्तमा कीमत 1052.5 रुपए और चेन्नई में 1068.5 रुपए है।

आपको बता दें कि जनवरी 2017 से लेकर अबतक कई बार रसोई गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है लेकिन कुल मिलाकर कीमतों की बात करें तो इसमें ₹485 से अधिक का इजाफा दर्ज हुआ है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story