LPG Price Hike: फिर बढ़ा सिलेंडर का दाम, लगातार दूसरे महीने रेट में बदलाव, जानें नई दरें

LPG Price Hike: तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया है। आज से कमर्शियल सिलेंडर 39 रुपए मंहगे हो गए हैं

Network
Newstrack Network
Published on: 1 Sep 2024 1:56 AM GMT (Updated on: 1 Sep 2024 2:08 AM GMT)
LPG Price Hike
X

LPG Price Hike (Pic: Social Media)

LPG Price Hike: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने पहली तारीख को सिलेंडर के दामों को अपडेट करती हैं। पिछले महीने के बाद इस महीने भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। आज एक सितंबर से कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों को ही बढ़ाया गया है। आज महीने की पहली तारीख से राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 39 रुपये महंगे हो गए हैं। इसके साथ ही बाकी शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। घरेलू सिलेंडर पुरानी कीमतों पर ही बिकेगा।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम 39 रुपए तक बढ़े

इंडियन ऑयल कंपनी (IOCL) की वेबसाइट ने नई दरों को लेकर जानकारी दी। इसके अनुसार एलपीजी सिलेंडर के बदले दाम आज एक सितंबर से लागू हो गए हैं। इस इजाफे के बाद 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दामों में 39 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1605 रुपए से बढ़कर 1644 रुपए हो गई है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1764.50 रुपए से बढ़कर 1802.50 रुपए पहुंच गया है। चेन्नई में सिलेंडर के दाम 1817 से बढ़कर 1855 रुपए हो गए हैं।

घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं

तेल कंपनियों ने केवल कमर्शियल सिलेंडर के दामों में ही इजाफा किया है। घर में उपयोग होने वाले घरेलू सिलेंडर के दाम पहले जैसे ही रहेंगे। घरेलू सिलेंडर की मौजूदा कीमत 802 रुपये है। राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है। कोलकता में घरेलू सिलेंडर 829 रुपये में मिल रहे हैं। मुंबई में इसके दाम 802.50 रुपये हैं। चेन्नई में घरेलू एलपीजी के दाम 818.50 रुपये हैं। इस साल महिला दिवस के मौके पर घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बाद से इसके दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पिछले महीने भी बढ़े थे दाम

तेल कंपनियां हर महीने सिलेंडर के दामों को अपडेट करती हैं। पिछले महीने यानी एक अगस्त को भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों को बढ़ाया गया था। अगस्त में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा हुआ था। हालांकि इस बार करीब 39 रुपए तक दरों में इजाफा हुआ है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story