×

लखनऊ व उसके आसपास गर्मी से राहत, छाए रहेंगे आंशिक बादल

suman
Published on: 19 Jun 2017 5:07 AM GMT
लखनऊ व उसके आसपास गर्मी से राहत, छाए रहेंगे आंशिक बादल
X

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि सोमवार को दिन में गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं बारिश होने की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में दोपहर के बाद आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई देगा। कुछ जगहों पर बारिश होने के भी आसार हैं। 22 जून तक मौसम की यही स्थिति बने रहने की संभावना है।

आगे...

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को मानसून महाराष्ट्र की उत्तरी सीमा से होते हुए छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और बिहार में भागलपुर तक पहुंच गया है। पंजाब से पूर्वोत्तर भारत तक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। इससे इन इलाकों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

आगे...

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन का सामान्य तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 22 जून तक मौसम का यही रुख बना रहेगा, उसके बाद मानसून के राजधानी पहुंचने का अनुमान है।

आगे...

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 25.3 डिग्री, गोरखपुर का 25.3 डिग्री, इलाहाबाद का 26 डिग्री और झांसी का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

आईएएनएस

suman

suman

Next Story