×

चंद्रग्रहण आजः किसकी चमकेगी किस्मत जल्दी देखिए अपनी राशि का हाल

इस ग्रहण का प्रकोप कम करने के लिए ग्रहण काल के दौरान भगवान शिव की चालीसा का पाठ करें और ऊं नम: शिवाय के मंत्रों का जाप करें।

Aradhya Tripathi
Published on: 5 Jun 2020 8:40 AM GMT
चंद्रग्रहण आजः किसकी चमकेगी किस्मत जल्दी देखिए अपनी राशि का हाल
X

देश में जारी कोरोना काल के बीच अज्ज यानी 5 जून को चंद्रग्रहण लगने वाला है। ये चंद्रग्रहण साल का दूसरा चंद्रग्रहण है। जो रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 6 जून को तड़के 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा। ऐसे में सभी इस चंद्रग्रहण को लेकर चिंतित है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि इस चंद्रग्रहण का उस पर क्या प्रभाव पड़ेगा। तो यहां आचार्य सचिन शिरोमणि से जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किस राशि के लोग इस ग्रहण से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

वृश्चिक राशि वाले रखें ध्यान, करें ये उपाय

आचार्य जी के बताया ये उपछाया ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। वृश्चिक राशि से अष्टम भाव के अंदर राहु गोचर कर रहे हैं। राहु को संक्रमण, रोगों और बीमारियों का कारक ग्रह माना गया है। राहु राशि से अष्टम भाव के अंदर अपना प्रभाव नहीं दे पाता है और दूषित अवस्था में हो जाता है। इस ग्रहणकाल के दौरान भी राहु अपना अच्छा प्रभाव नहीं दिखा पाएगा जिसकी वजह से लोगों को कुछ ना कुछ परेशानियां लगी रहेंगी। वृश्चिक राशि में ग्रहण लगने के कारण इस राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का ज्यादा प्रभाव होगा। इस राशि के लोगों को अपने सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है। वृश्चिक राशि के लोगों को इस ग्रहण में खास सावधानी बरतनी होगी।

ये भी पढ़ें- UP के CM को जन्मदिन की बधाई, ऐसे गणित का छात्र बन गया योगी

इस ग्रहण का प्रकोप कम करने के लिए ग्रहण काल के दौरान भगवान शिव की चालीसा का पाठ करें और ऊं नम: शिवाय के मंत्रों का जाप करें। आप जितना ज्यादा भगवान शिव की पूजा करेंगे आपको उतना ही लाभ होगा। इसके अलावा अपनी माता के चरण स्पर्श करें। चंद्रमा मन का कारक है इस लिए जब ये ग्रसित होता है तो लोगों के मन में नकारात्मक विचार जरूर आते हैं। ग्रहणकाल के दौरान हर किसी को अपने चंद्रमा को बलवान करके की कोशिश जरूर करनी चाहिए। इससे मन पर किसी भी तरह का दुष्प्रभाव नहीं आ पाएगा। अपने आपको शुद्ध और पवित्र बनाए रखें। ग्रहणकाल के दौरान और छोटे बच्चों का भी विशेष ध्यान रखें।

2020 में पड़ेंगे कुल छः ग्रहण

इस साल कुल छः ग्रहण लगने हैं। जिसमें 2 सूर्य ग्रहण और 4 चंद्रग्रहण पड़ने हैं। आज पड़ने वाला चंद्रग्रहण दूसरा चंद्रग्रहण हैं। इससे पहले पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी 2020 को लग चुका है। आज लगने वाला चंद्रग्रहण एक उपछाया ग्रहण होगा जो भारत समेत एशिया, अफ्रीका और यूरोप में नजर आएगा। इसके 15 दिन बाद यानी 21 जून को तीसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण की भारत समेत सऊदी, साउथ-ईस्ट और एशिया में भी पूर्ण रूप से नजर आने की संभावना है। इसके बाद तीसरा चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को लगेगा लेकिन यह भारत में नजर नहीं आएगा।

ये भी पढ़ें- प्राइवेट अस्पताल में कोरोना के इलाज पर सुनवाई, SC ने केंद्र सरकार से पूछा ये सवाल

यह साउथ ईस्ट समेत अफ्रीका और अमेरिका में नजर आ सकता है। सूर्य ग्रहण से विपरीत, चंद्र ग्रहण की घटना को नग्न आंखों से देखा जा सकता है। इससे आंखों पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। वैज्ञानिकों के अनुसार साल 2020 में रात्रि के समय चंद्र ग्रहण को आसानी से देखा जा सकता है क्योंकि रात के समय कोई भी हानिकारक किरणें वातावरण में नहीं होंगी। चंद्र ग्रहण को देखने के लिए आंखों पर कोई सुरक्षा जैसे चश्मा पहनने की भी आवश्यकता नहीं होती। हालांकि गर्भवती महिलाओं को सलाह दी जाती है कि चंद्र ग्रहण के दौरान वो घर से बाहर न निकलें।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story