×

धोनी की वाइफ ने खोली सरकार की पोल, ट्वीट करके दी ये जानकारी

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की जीरो पावर कट के वादों की पोल खुल गई है। इन दावों की पोल खोलने वाली और कोई नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी की वाइफ साक्षी धोनी हैं।

Shreya
Published on: 18 May 2023 2:19 PM GMT (Updated on: 19 May 2023 10:22 AM GMT)
धोनी की वाइफ ने खोली सरकार की पोल, ट्वीट करके दी ये जानकारी
X

रांची: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की जीरो पावर कट के वादों की पोल खुल गई है। इन दावों की पोल खोलने वाली और कोई नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी की वाइफ साक्षी धोनी हैं। उन्होंने गुरुवार को रांची नें हो रहे बिजली कटौती को लेकर एक ट्वीट किया है।

यह भी पढ़ें: मेघालय में 3.2 तीव्रता का भूकंप, ईस्ट गारो था केंद्र

ट्वीट कर दी जानकारी-

साक्षी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि रांची के लोग आएदिन बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। इसकी रेंज हर दिन 4 से 7 घंटे की होती है। यहां पर पिछले 5 घंटे से बिजली नहीं है। आज बिजली काटने का कोई कारण ही नहीं है क्योंकि आज का मौसम भी अच्छा है और आज कोई त्यौहार भी नहीं है। साक्षी ने लिखा कि आशा है कि इससे अथॉरिटी द्वारा संज्ञान किया जाएगा।



बता दें कि सरकार की तरफ से 2016 घोषणा की गई थी कि 2019 से हर राज्य के प्रत्येक हिस्से में 24 घंटे बिजली की सुविधा दी जाएगी। लेकिन इन दावों को निभाने के लिए कोई आगे नहीं आता। हर क्षेत्र बिजली कटौती से परेशान है यहां तक की राजधानी में भी लोग बिजली कटौती का आएदिन सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बिहारः जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव आज

Shreya

Shreya

Next Story