×

MP के चित्रकूट से अगवा जुड़वां बच्चों की हत्या, यूपी के बांदा से शव बरामद

मध्य प्रदेश के चित्रकूट से दिल दहना देने वाली घटना सामने आई है। यहां से करीब दो सप्ताह पहले स्कूल बस से अगवा किए गए जुड़वां भाइयों की हत्या कर दी गई है। जुड़वां भाइयों का शव उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक नदी से बरामद किए गए हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 24 Feb 2019 8:59 AM GMT
MP के चित्रकूट से अगवा जुड़वां बच्चों की हत्या, यूपी के बांदा से शव बरामद
X

चित्रकूट: मध्य प्रदेश के चित्रकूट से दिल दहना देने वाली घटना सामने आई है। यहां से करीब दो सप्ताह पहले स्कूल बस से अगवा किए गए जुड़वां भाइयों की हत्या कर दी गई है। जुड़वां भाइयों का शव उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक नदी से बरामद किए गए हैं।

दोनों बच्चों को बीते 12 फरवरी को दो नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल बस से बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया था। यह पूरी वारदात स्कूल बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हाथ-पैर बंधे दोनों बच्चों के शव उत्तरप्रदेश के बांदा जिले में यमुना नदी के किनारे बरामद किए गए।

वारदात के वक्त चित्रकूट के व्यापारी ब्रजेश रावत के दोनों जुड़वां बच्चे देवांश और प्रियांश अपनी स्कूल बस में सवार थे। उनकी उम्र 6 साल थी। पुलिस ने जब स्कूल बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उन्होंने देखा कि बच्चों के अगवा करने आए बदमाशों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे।

पुलिस के मुताबिक अपहरणकर्ताओं ने दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। परिजन ने 20 लाख रुपए दे भी दिए थे। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सतना एसपी ने इसकी पुष्टि की है। घटना में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, इसमें 5 चित्रकूट के ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्र बताए जा रहे हैं और एक स्कूल के कर्मचारी का बेटा बताया जा रहा है।

घटना की खबर मिलते ही चित्रकूट में तनाव के हालात पैदा हो गए। यहां धारा 144 लगा दी गई है। आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए हैं। भीड़ पुलिस की तरफ झपटी तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले फेंके। इसमें स्थानीय लोग और दर्शनार्थी भी घायल हो गए। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story