×

अब शिव 'राज' में गूंजेगा 'जय हिंद', 'यस सर-यस मैडम' बोलने पर पाबंदी

मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में आने वाले दिनों में उपस्थिति दर्ज कराने के दौरान 'यस सर या यस मैडम' की जगह 'जय हिंद सर व जय हिंद मैडम' सुनाई देगा।

tiwarishalini
Published on: 27 Nov 2017 7:51 AM GMT
अब शिव राज में गूंजेगा जय हिंद, यस सर-यस मैडम बोलने पर पाबंदी
X

भोपाल : मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में आने वाले दिनों में उपस्थिति दर्ज कराने के दौरान 'यस सर या यस मैडम' की जगह 'जय हिंद सर व जय हिंद मैडम' सुनाई देगा।

राजधानी भोपाल के शौर्य स्मारक में रविवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने घोषणा करते हुए कहा कि अब स्टूडेंट्स यस सर, यस मैडम के स्थान पर जय हिंद सर व जय हिंद मैडम बोलेंगे। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों को भी इस संबंध में एडवाइजरी जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें .... CM शिवराज चौहान का ऐलान, मध्य प्रदेश में 10वीं क्लास से NCC होगा अनिवार्य

बता दें कि स्कूलों में उपस्थिति दर्ज किए जाने के समय स्टूडेंट्स अभी तक यस सर-यस मैडम बोलते आए हैं। अभी तक चली आ रही परंपरा में यह बदलाव कब से लागू होगा इसका ऐलान मंत्री शाह ने नहीं किया है।

यह भी पढ़ें .... शिव’राज’ के शिक्षा मंत्री बोले- मदरसों में रोज फहराएं तिरंगा, गाएं राष्ट्रगान

शाह के मुताबिक, प्रदेश के सभी एक लाख 22 हजार शासकीय स्कूल में यह व्यवस्था लागू होगी। उसके बाद निजी स्कूलों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। शाह ने उल्लेखनीय सेवाओं के लिए एनसीसी के अधिकारियों और कैडेट्स को पुरस्कृत किया।

--आईएएनएस

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story