×

दर्द की इंतेहा! बिकती रही, जिस्म नोचते रहे वहशी, देती रही बच्चों को जन्म

महिला अत्याचार की एक नई कहानी मध्य प्रदेश के मंदसौर से सामने आई है। यहां महिला एवं बाल विकास विभाग के वन स्टेप सेंटर रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला को उसके पिता ने 11 साल की उम्र में ही बेच दिया था।

Manali Rastogi
Published on: 9 Dec 2018 5:24 AM GMT
दर्द की इंतेहा! बिकती रही, जिस्म नोचते रहे वहशी, देती रही बच्चों को जन्म
X
दर्द की इंतेहा! बिकती रही, जिस्म नोचते रहे वहशी, देती रही बच्चों को जन्म

मंदसौर: महिला अत्याचार की एक नई कहानी मध्य प्रदेश के मंदसौर से सामने आई है। यहां महिला एवं बाल विकास विभाग के वन स्टेप सेंटर में रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला को उसके पिता ने 11 साल की उम्र में ही बेच दिया था।

पिता के बेचने के बाद उसे एक और बार बेचा गया। इस दौरान वह तीन लोगों के साथ रही, जिससे उसे सात बच्चे हुए। सबसे हैरानी वाली बात ये रही कि इन तीनों ने उसे मारपीट कर अपने-अपने घर से बेदखल कर दिया।

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी का 72वां जन्मदिन आज, ऐसे राजीव संग शुरू हुई थी ‘लव स्टोरी’

इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता अनामिका जैन ने बताया कि जिला अस्पताल में तीन-चार दिन पहले एक महिला आई थी, जिसने यहां अपनी आपबीती सुनाई। बता दें, यहां उसने एक बच्चे को जन्म भी दिया। अब उसे वन स्टेप सेंटर में रखा गया है। वन स्टेप सेंटर में महिला 10 दिन से ज्यादा नहीं रुक सकती है, जिसकी वजह से वह अनामिका के साथ उनके गांव चली जाएगी।

यह भी पढ़ें: वीडियो: न्यूज चैनल के डिबेट में भिड़े सपा-भाजपा प्रवक्ता

पीड़िता ने बताया कि उसके शराबी पिता ने 11 साल की उम्र में उसे महिदपुर निवासी नाहरसिंह को महज पांच हजार रुपये में बेच दिया था। नाहरसिंह के साथ वह आठ साल तक रही। इस दौरान महिला ने तीन लड़कियों को जन्म दिया। बता दें, लड़का पैदा न करने पर नाहरसिंह ने उसे घर से निकाल दिया लेकिन लड़कियों को अपने पास ही रखा।

यह भी पढ़ें: 2019 में जनता को तय करना है मजबूर सरकार चाहिए या मजबूत सरकार: अमित शाह

जब उसे घर से निकाल दिया गया तब वह वापस अपने पिता के पास आ गई। यहां वो तकरीबन तीन साल तक रही। यहां फिर उसके पिता ने उसे 21 साल की उम्र में देवास निवासी राकेश थापा को बेच दिया। राकेश से उसे दो बेटे हुए लेकिन दोनों की मृत्यु हो गई। ऐसे में राकेश उसके साथ मारपीट करने लगा और फिर महिला वहां से निकल गई।

महिला इस बार अपने पिता के घर न जाकर दूर के रिश्तेदार शाजापुर निवासी देवेंद्र साथ चली गई क्योंकि देवेंद्र ने उसे शादी का झांसा दिया था। देवेंद्र से महिला को एक लड़का भी हुआ। बाद में महिला फिर प्रेग्नेंट हुई तो देवेंद्र ने उसका गर्भपात करवाना चाहा लेकिन महिला ऐसा नहीं चाहती थी।

अब उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल, महिला ने खुद के साथ हुए अत्याचार को लेकर अभी पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है लेकिन शिकायत दर्ज होते ही पुलिस कार्रवाई शुरू कर देगी।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story