Mahadev Satta App: 10 दिन में भारत लौटेगा महादेव ऐप का मास्टरमाइंड, दुबई में हुआ गिरफ्तार

Mahadev Satta App: महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड को दुबई में गिरफ्तार कर लिए गया है।

Sonali kesarwani
Written By Sonali kesarwani
Published on: 11 Oct 2024 6:28 AM GMT (Updated on: 11 Oct 2024 7:11 AM GMT)
Mahadev Satta App
X

Mahadev Satta App

Mahadev Satta App: महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद अब सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है और अगले 10 दिनों में उसे भारत डिपोर्ट कर दिया जाएगा। सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाला है और यह दुबई से इस ऐप को ऑपरेट करता था। महादेव ऐप सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में तब आया जब इस ऐप के जरिये गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम दिया जाने लगा था।

यूएई अधिकारीयों ने दी गिरफ्तारी की जानकारी

यूएई के अधिकारीयों की तरफ से भारत सरकार और सीबीआई को सौरभ चंद्राकर की हिरासत के बारे में जानकारी दी गई। आपको बता दें कि सौरभ चंद्राकर पर ईडी के अनुरोध पर जारी इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के तहत कार्रवाई हुई है। अब भारत की तरफ से सौरभ को जल्द से जल्द यहाँ लाने की तैयारी शुरू हो है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महावेद बैटिंग ऐप का मास्टरमाइंड अगले 10 दिन के अंदर भारत लाया जा सकता है।

दुबई से ऐप करता था संचालित

महादेव सट्टा ऐप का संचालन सौरभ चंद्राकार दुबई से करता था। साल 2023 में दिसंबर के महीने में इस ऐप के जरिये गैर कानूनी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर सौरभ चंद्राकर को हिरासत में ले लिया गया था। लेकिन ईडी के एक्शन पर साल 2023 में सौरभ चंद्राकर को दुबई में पुलिस ने डिटेन किया था। वहीं इस बार हुआ गिरफ्तारी पर ईडी सूत्रों का कहना है की अब लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है और अगले 10 दिनों में उसे भारत डिपोर्ट कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि भारत आने के बाद सौरभ चंद्राकार को सजा दी जाएगी।

महादेव ऐप की बात करें तो इस ऐप के जरिये लोगों को पैसे कमाने का ऑफर दिया जाता था जिससे नए यूजर आके सट्टा लगाते थे। इस ऐप में कई तरह के गेम है जिसपे लोग पैसा लगाते थे। लेटेस्ट जारी रिपोर्ट में बताया गया कि महादेव सट्टा ऐप के जरिए हर महीने 450 करोड़ रुपये कमाए गए हैं।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story