×

Mahakal Corridor Project: क्या है महाकाल कॉरिडोर और कितना अलग है काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से

Mahakal Corridor Project: महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है। जानिए कितना अलग है काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से महाकाल कॉरिडोर।

Jugul Kishor
Published on: 11 Oct 2022 9:09 AM GMT
Mahakal Corridor
X

महाकाल कॉरिडोर (Pic: Social Media)

Mahakal Corridor Project: महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है। महाकाल कॉरिडोर प्रोजेक्ट बनने के बाद में बड़ी संख्या में महाकाल के भक्त यहां पर दर्शन करने के लिए पहुंचेगे। जिससे यहां का पर्यटन क्षेत्र बढ़ेगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल कॉरिडोर प्रोजक्ट के पहले फेज का का उद्घाटन करने वाले है। आज हम जानेगें उज्जैन में महाकाल प्रोजेक्ट कॉरिडोर के बनने से क्या क्या बदलाव हुए हैं।

महाकाल मंदिर से सटे हुए रुद्रसागर के पास में महाकाल कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। यहां पर पत्थरों पर बहुत ही सुंदर नक्काशी की गई है। रात के समय में यदि अगर आप यहां पर देखेंगे तो महाकाल कॉरिडोर की भव्यता बहुत ही सुंदर दिखाई देती है। महाकाल कॉरिडोर की भव्यता और सुंदरता महादेव भक्तों का मन मोह ले रही है। उज्जैन में 856 मीटर से ज्यादा लंबा कॉरिडोर बनाया गया है। जो भारत में निर्मित अब तक के सबसे बडें गलियारों में से एक है। उज्जैन में नए बनाए गए महाकाल कारिडोर में सबसे पहले भव्य और आलीशान प्रवेश द्वार बनाया गया है। फव्वारों के साथ में महादेव व शिव पुराण का दर्शन कराने वाले चित्रों की एक बड़ी श्रृंखला बनाई गई है। जिससे आप यहां के इतिहास के बारे जानकारी ले सकेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक महाकाल के कारिडोर को 856 करोड़ की लागत से नवनिर्मित किया गया है। इसे दो फेजो में तैयार किया जाएगा पहले फेज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उसका ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाट्न करेंगे। महाकाल कॉरिडो का निर्माण भक्तों की भारी संख्या को ध्यान में रखकर किया गया है। अब महाकाल में एक साथ में लगभग 2 लाख लोग एक साथ में दर्शन कर सकेंगे। साथ ही यहां पर एक नाइट गार्डन बनवाया गया है। जो देश का पहला नाईट गार्डन है। सबसे पहले यहीं पर नाईट गार्डन का निर्माण करवाया गया है। रात में इसकी भव्यता बहुत ही सुंदर दिखाई देती है।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से कितना अलग है उजैन का महाकाल कॉरिडोर

यूपी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को उद्घाटन किया था। यदि अगर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल कॉरिडोर की तुलना की जाए तो काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से लगभग चार गुना बड़ा महाकाल कॉरिडोर बनाया गया है। महाकाल कॉरिडोर जो बनाया गया है उसका एरिया 856 मीटर है और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का जो एरिया है वह मात्र 300 मीटर है। महाकाल कारिडोर 856 करोड़ की लागत से बनाया गया है। और काशी विश्वनाथ कारिडोर 800 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story