TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

aman
By aman
Published on: 31 May 2018 5:12 AM GMT
महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन
X

मुंबई: महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का गुरुवार (31 मई) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पांडुरंग (67 वर्ष) को बुधवार को के.जे सौमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने गुरुवार सुबह 4.35 बजे अंतिम सांस ली।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष राज्य व केंद्रीय मंत्रियों ने पांडुरंग के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अन्य वरिष्ठ नेता पांडुरंग के अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल जाएंगे। पांडुरंग का पार्थिव शरीर गुरुवार को अंत्येष्टि के लिए उनके पैतृक गांव विदर्भ के बुलधाना जिले के खामगांव ले जाया जा सकता है।

आईएएनएस

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story