TRENDING TAGS :
Maharashtra assembly election results 2024 : महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत, सीटें 220 के पार!
Maharashtra assembly election results 2024 : आज के नतीजों से यह साफ हो जाएगा कि जीत का सेहरा किस गठबंधन के सिर बंधेगा। दोपहर होते-होते तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
Maharashtra assembly election results 2024 : महाराष्ट्र में आज यानी 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आये हैं। जहाँ महायुति ने बंपर वोटों के साथ जीत दर्ज की है। जीत के बाद महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने अपने मतदाताओं का धन्यवाद किया। वहीँ महाराष्ट्र की जीत को बीजेपी की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। इस चुनाव में सीटों की बात की जाये तो महायुति को 235 सीटें मिली है। वहीं, महाविकास अघाड़ी को 49 सीटें ही मिली है। चुनाव नतीजे आने के बाद महायुति में सीएम चेहरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं, जिसमें बहुमत के लिए 145 सीटें चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि महायुति ने बहुमत से कई ज्यादा सीटें अपने नाम की हैं।
Live Updates
- 23 Nov 2024 9:04 AM
स्वरा भास्कर ने EVM पर सवाल उठाए
Maharashtra assembly election results 2024 live updates: स्वरा भास्कर ने EVM पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरा दिन वोट होने के बावजूद EVM 99 प्रतिशत कैसे चार्ज हो सकती है। चुनाव आयोग जवाब दे। उन्होंने कहा कि अणुशक्ति नगर विधानसभा में जैसे ही 99% चार्ज मशीनें खुली उसके बीजेपी समर्थित एनसीपी को वोट मिलने लगे आख़िर कैसे?
- 23 Nov 2024 8:16 AM
दोपहर 3 बजे महायुति की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Maharashtra assembly election results 2024 live updates: महाराष्ट्र में बंपर जीत के बाद दोपहर 3 बजे महायुति प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।
- 23 Nov 2024 8:14 AM
महाराष्ट्र में बीजेपी को मिली पहली जीत
Maharashtra assembly election results 2024 live updates: महाराष्ट्र में बीजेपी को पहली जीत मिली है। वडाला सीट से बीजेपी के कालिदास कोलांबकर 24973 वोटों से जीते।
- 23 Nov 2024 8:12 AM
एक हैं तो सेफ हैं- फडणवीस
Maharashtra assembly election results 2024 live updates: महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा है कि एक हैं तो सेफ हैं, मोदी हैं तो मुमकिन है।
- 23 Nov 2024 7:33 AM
महाराष्ट्र में कौन कितनी सीटों पर आगे
Maharashtra assembly election results 2024 live updates: बीजेपी- 130
शिवसेना (शिंदे गुट)- 56
एनसीपी( अजित गुट)- 35
कांग्रेस- 19
शिवसेना (यूबीटी) – 16
एनसीपी (शरद गुट) -13
- 23 Nov 2024 7:32 AM
अमित शाह ने की शिंदे- पवार और फडणवीस से बात
Maharashtra assembly election results 2024 live updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और एकनाथ शिंदे से फोन पर बात की है। उन्होंने तीनों नेताओं की जीत की बधाई दी है।
- 23 Nov 2024 7:00 AM
देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर जश्न का माहौल
Maharashtra assembly election results 2024 live updates: भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर जश्न मनाया जा रहा है।
- 23 Nov 2024 6:30 AM
बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को गले लगाते फडणवीस
Maharashtra assembly election results 2024 live updates: महाराष्ट्र में महायुति को 222 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। जिसके बाद पूरी पार्टी में ख़ुशी का माहौल है। इसी बीच एक तस्वीर सामने आई है जिसमे बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को गले लगाते फडणवीस दिखाई दे रहे हैं।
- 23 Nov 2024 6:05 AM
महायुति 223 सीटों पर आगे
Maharashtra assembly election results 2024 live updates: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। महायुति इस समय 223 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 53 सीटों पर आगे है।
- 23 Nov 2024 5:53 AM
फडणवीस को CM बनाने की उठी मांग
Maharashtra assembly election results 2024 live updates: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने की मांग उठी है। बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने कहा है कि महाराष्ट्र तब और प्रगति करेगा जब राज्य और केंद्र दोनों में भाजपा सरकार होगी। यही कारण है कि जनता ने हमें वोट दिया है। मैं विशेष रूप से राज्य में लाडली बहनों को धन्यवाद देता हूं। मुझे लगता है कि सीएम बीजेपी के होंगे।