×

Maharashtra: बीजेपी विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन, दोनों किडनी हो गई थी फेल

Maharashtra: 59 वर्षीय बीजेपी विधायक राजेंद्र पाटनी का लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

Krishna Chaudhary
Published on: 23 Feb 2024 6:17 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2024 6:34 AM GMT)
BJP MLA Rajendra Patani (Photo:Social Media)
X

BJP MLA Rajendra Patani (Photo:Social Media) 

BJP MLA Passes Away: महाराष्ट्र की राजनीति से आज एक और दुखद खबर सामने आई है। लंबे समय से बीमार चल रहे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन हो गया। 59 वर्षीय पाटनी की दोनों किडनी फेल हो गई थी। जिसके कारण पिछले दो-तीन सालों से वह बीमार चल रहे थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, बीजेपी विधायक राजेंद्र पाटनी के निधन से दुख हुआ। वह कई सामुदायिक सेवा पहलों में सबसे आगे थे और लोगों के लिए एक प्रभावी आवाज थे। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में भी सराहनीय भूमिका निभाई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि विधानसभा में मेरे सहयोगी राजेंद्र पाटनीजी का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमारी से जूझ रहे थे। हम सभी को उम्मीद थी कि वे इस संकट से बाहर आ जायेंगे. लेकिन आज उनकी जान चली गई। भाजपा ने ग्रामीण मुद्दों की जानकारी रखने वाला एक जन प्रतिनिधि खो दिया है।

पश्चिम विदर्भ की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। उनका लगातार आग्रह था कि सिंचाई की समस्या का समाधान होना चाहिए। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।' इस दुखद अवसर पर हम उनके परिवार का दुख साझा करते हैं।' मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।'

सीएम शिंदे ने भी दी श्रद्धांजलि

बीजेपी विधायक के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम शिंदे ने एक्स पर लिखा, वाशिम जिले के कारंजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन हो गया है। वह पश्चिम विदर्भ की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे थे। उनका आग्रह था कि सिंचाई की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। उनके निधन से वाशिम जिले ने एक कुशल नेता खो दिया है। प्रभु उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और पाटनी परिवार के सदस्यों को इस दुःख से उबरने की शक्ति दें।' भावभीनी श्रद्धांजलि।

बता दें कि इससे पहले आज ही तड़के महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 21 फरवरी तो दिल का दौड़ा पड़ा था, जिसके बाद उनका मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज चल रहा था। जोशी राज्य की पहली शिवेसना-बीजेपी एनडीए सरकार के पहले मुख्यमंत्री थे।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Content Writer

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Next Story