×

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का नाम अध्यक्ष पद के लिए पारित, महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव किया पास

Rahul Gandhi President Candidate: महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव सभी ने सर्वसम्मति से पारित किया है।

Jugul Kishor
Published on: 19 Sep 2022 11:34 AM GMT (Updated on: 19 Sep 2022 11:55 AM GMT)
Rahul Gandhi
X

Rahul Gandhi (photo: social media )

Rahul Gandhi President Candidate: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने ये प्रस्ताव रखा जिसे सभी प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। इसके साथ ही महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने यह भी प्रस्ताव पास किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष को प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष, एआईसीसी प्रतिनिधि चुनने का अधिकार हो। इस प्रस्ताव को सभी क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी है। बैठक में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पल्लम राजू, प्रदेश प्रभारी एच. के पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विधायक दल कांग्रेस पार्टी के नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण समेत कई नेता और मौजूद रहे। उपस्थित थे।

आपको बता दें कि कांग्रेस में 17 अक्तूबर को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। 19 अक्तूबर को नतीजे आ जाएंगे। चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 24 सितंबर से 30 सितंबर तक इसके लिए नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। अगर सबकुछ तय कार्यक्रम के तहत हुआ तो 19 अक्टूबर को कांग्रेस का अगला अध्यक्ष मिल जाएगा।

नए अध्यक्ष और कांग्रेस में बदलाव को लेकर पार्टी के युवा नेताओं ने एक अभियान शुरू किया है। युवा नेताओं ने एक गूगल फॉर्म जारी किया है। इसमें कांग्रेस के संभावित अध्यक्ष से चार बिंदुओं में कांग्रेस में व्यापक बदलाव का आधार बताया गया है। इन बदलावों को नए अध्यक्ष के पद ग्रहण करने के 100 दिन के अंदर लागू करने की अपील की गई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इन मांगों का समर्थन किया है।

कांग्रेस में एक तरफ राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर भी तैयारियां जोरो शोरों पर चल रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा भी कई नेताओं का नाम अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story