×

फिर बढ़ा लॉकडाउन: सरकार का बड़ा एलान, 31 जुलाई तक यहां सम्पूर्ण बंदी

मुंबई से सटे ठाणे में आज से सम्पर्ण लॉकडाउन का एलान किया है। बता दें कि ठाणे में हॉटस्पॉट वाले इलाकों को आज से 31 जुलाई तक बंद कर दिया गया।

Shivani
Published on: 19 July 2020 3:06 AM GMT
फिर बढ़ा लॉकडाउन: सरकार का बड़ा एलान, 31 जुलाई तक यहां सम्पूर्ण बंदी
X

मुंबई: कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। दरअसल, भारत में सबसेज्यादा कोरोना के मामले महतराष्ट्र से आ रहे हैं। यहां देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार हो चुका है। ऐसे में महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने मुंबई से सटे ठाणे में 31 जुलाई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन का एलान किया है।

ठाणे में 31 जुलाई तक लगा सम्पूर्ण लॉकडाउन

देश में कोरोना का कहर जारी है। संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हो चुकी है।सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है महाराष्ट्र। यहां अकेले 3 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए हॉटस्पॉट वाले इलाकों में सम्पूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया है।

महाराष्ट्र में कोरोना के 3 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज

इसी कड़ी में मुंबई से सटे ठाणे में आज से सम्पर्ण लॉकडाउन का एलान किया है। बता दें कि ठाणे में हॉटस्पॉट वाले इलाकों को आज से 31 जुलाई तक बंद कर दिया गया।इस बारे में उद्धव सरकार ने स्पष्ट किया कि इन इलाकों में तेजी से मिल रहे कोरोना मरीजों के चलते सरकार ने आवश्यक कदम उठाये हैं। बता दे कि महाराष्ट्र सरकार ने हॉटस्पॉट्स इलाकों के अलावा बाकी इलाकों में मिशन 'बिगिन अगेन' नियम लागू कर रखा है, जो पहले की तरह संचालित होगा।

ये भी पढ़ें- भारत में ये चीनी जासूस कंपनियां: भारत ने लिया बड़ा फैसला, PLA का खेल खत्म

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस:

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 8348 नए केस सामने आए, जबकि 144 मरीजों की कोरोना वायरस से मौत भी हो गई। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,00,937 हो चुका है। वहीं अब तक कुल 11596 संक्रमित मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। केवल मुंबई में कोरोना वायरस का आंकड़ा एक लाख पार कर गया है और 5650 मरीजों ने कोरोना की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story