×

लॉकडाउन आज से: इतने दिन रहेगी पाबंदी, जानें कोविड गाइडलाइन में छूट कितनी

कोविड-19 के मामलों में तेजी से हुई बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने आज से नागपुर में पूरी तरह लॉकडाउन लगा दिया है। सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही राहत दी गई है।

Shivani
Published on: 15 March 2021 4:21 AM GMT
लॉकडाउन आज से: इतने दिन रहेगी पाबंदी, जानें कोविड गाइडलाइन में छूट कितनी
X

मुंबई: कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। राज्य में पिछले साल की तरह ही संक्रमण के फैलने की स्थिति बनने से सरकार चिंतित है। ऐसे में उद्धव सरकार ने पहले ही लोगों को चेतावनी दे दी कि अगर कोरोना पर काबू करने के लिए लोग नियमो का पालन नहीं करेंगे तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। वहीं कई जिलों में लॉकडाउन, नाईट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन लागू किया जा चुका है। इसी कड़ी में नागपुर में आज से एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

नागपुर में लॉकडाउन आज से, एक हफ्ते रहेंगी पाबंदियां

कोविड-19 के मामलों में तेजी से हुई बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने आज से नागपुर में पूरी तरह लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही राहत दी गई है। लॉकडाउन 21 मार्च तक जारी रहेगा। ऐसे में इस हफ्ते निजी कार्यालय बंद रहेंगे जबकि सरकारी दफ्तरों में 25 प्रतिशत कर्मियों के साथ कामकाज होगा। जरूरी सामानों की आपूर्ति करने वाली दुकानें खुली रहेंगी। शराब की बिक्री केवल ऑनलाइन होगी।

ये भी पढ़ेँ- आ रहा तूफान! इन राज्यों में 4 दिन तक होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट

मुंबई में लॉकडाउन का हो सकता है एलान

कहा जा रहा है कि उद्धव सरकार मंगलवार को मुंबई में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को लेकर बड़ा एलान कर सकती है। ऐसे में संभावना है कि मुंबई में लॉकडाउन लग सकता है या कई प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

curfew

महाराष्ट्र में कोरोना का आंकड़ा:

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू हो रहा है। तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 16,620 नए केस सामने आए। ये इस साल का एक दिन में आने वाला सबसे अधिक आंकडा है। राज्य में अब संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 23 लाख 14 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर 50 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद महाराष्ट्र में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 52,861 हो गई।

Shivani

Shivani

Next Story