×

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी CM शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली में मौजूद हैं उपमुख्यमंत्री

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। गोरेगांव पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से डिप्टी सीएम शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है।

Sakshi Singh
Written By Sakshi Singh
Published on: 20 Feb 2025 1:48 PM IST (Updated on: 20 Feb 2025 1:58 PM IST)
Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde received a death threat
X

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि गोरेगांव पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से डिप्टी सीएम शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। यही नहीं इस तरह की धमकी भरा ईमेल रेल मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को मिला है।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल पाते ही पुलिस जांच में जुट गई। शुरुआती जांच में इन ईमेल के हॉक्स कॉल होने की जानकारी सामने आई है। बता दें कि उपमुख्यमंत्री अभी दिल्ली में मौजूद हैं। वह यहां दिल्ली सीएम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ यहां महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद हैं। भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने दिल्ली मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ली।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story