×

'मछली खाने से औरतें दिखती हैं चिकनी, ऐश्वर्या राय की आंखें भी...', ये क्या बोल गए शिंदे सरकार के मंत्री गावित?

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे सरकार में आदिवासी विकास मंत्री विजयकुमार गावित ने मछली खाने को लेकर ऐसी बातें कही कि वो सुर्ख़ियों में आ गए। चमकीली आंखों के संबंध में बातें करते करते उन्होंने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय तक का उदाहरण दे दिया।

Aman Kumar Singh
Published on: 21 Aug 2023 1:31 PM GMT (Updated on: 21 Aug 2023 1:34 PM GMT)
मछली खाने से औरतें दिखती हैं चिकनी, ऐश्वर्या राय की आंखें भी..., ये क्या बोल गए शिंदे सरकार के मंत्री गावित?
X
मंत्री विजयकुमार गावित और ऐश्वर्या राय (Social Media)

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) सरकार में आदिवासी मामलों के मंत्री डॉ. विजयकुमार गावित (Dr. Vijaykumar Gavit) ने एक ऐसा बयान दिया, जो सुर्ख़ियों में है। उन्होंने कहा, 'मछली खाने की वजह से फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की आंखें और त्वचा खूबसूरत दिखती हैं।' अपने भाषण के दौरान गावित ने मछली खाने के फायदे बताते हुए खूब ठहाके लगाए।इस दौरान मंत्री के साथ नंदुरबार सांसद डॉ.हिना ताई गावित (MP Dr Heena Gavit) भी मंच पर मौजूद थीं।

दरअसल, शिंदे सरकार के मंत्री विजयकुमार गावित धुले जिले (Dhule District) के अंतुरली गए थे। वहां आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री वितरित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर जनजातीय विकास मंत्री ने मौके पर मौजूद मछुआरों को संबोधित कर रहे थे।

ऐश्वर्या राय पर ये क्या बोल गए मंत्री?

शिंदे सरकार में आदिवासी मामलों के मंत्री डॉ. विजयकुमार गावित ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'क्या आपने ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की आंखें देखी हैं? मेंगलुरु में समुद्र तट पर रहने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आंखें इसलिए खूबसूरत और चमकीली दिखती हैं, क्योंकि वह हर दिन मछली खाती हैं।'

ऐसी आंखें कोई देख ले तो...

मंत्री विजयकुमार गावित (Minister Vijaykumar Gavit) ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, 'मछली खाने से औरतें और मर्द चिकने दिखने लगते हैं। उनकी आंखें चमकीली लगने लगती हैं। ऐसी आंखें कोई देख ले तो उसका कायल हो जाए। उन्होंने आगे कहा कि, मछली में एक प्रकार का तेल होता है। उसी तेल की वजह से आंखें चमकीली और शरीर की त्वचा अच्छी होती है। अपने भाषण के दौरान मंत्री गावित ने मछली पकड़ने के फायदों का भी जिक्र किया।'

गावित बोले- आदिवासियों के पास बढ़ने के कई अवसर

यहां आदिवासियों को संबोधित करते हुए मंत्री विजय कुमार गावित ने कहा, 'आदिवासी बहुल इलाकों में वन संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं। कई महिला बचत समूह (Women's Savings Group), औद्योगिक संगठन वन संसाधनों का उपयोग कर लघु और कुटीर उद्योग (Small and Cottage Industries) के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा, शबरी जनजातीय वित्त एवं विकास निगम इन प्रसंस्करण उद्योगों के लिए जनजातीय उद्यमियों को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। जिससे आदिवासी इलाकों (Maharashtra Tribal Areas) में रहने वाले लोगों को सशक्त बनने का बेहतर अवसर है।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story