×

Maharashtra Crisis : एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला। एकनाथ शिंदे राज्य के नए मुख्यमंत्री बनाए गए। वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।

aman
Written By aman
Published on: 30 Jun 2022 2:00 PM GMT (Updated on: 30 Jun 2022 2:40 PM GMT)
maharashtra political crisis devendra fadnavis uddhav eknath shinde government form live updates
X

eknath shinde

Maharashtra Political Crisis : महाराष्ट्र में बीते एक हफ्ते से भी अधिक समय से जारी सियासी घमासान के बीच गुरुवार को अप्रत्याशित मोड़ आया। सभी कयासों को पीछे छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। शिवसेना के बागी विधायक गुट के नेता एकनाथ शिंदे को अपने विधायकों का समर्थन देने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री का फेस घोषित किया।

इससे पहले, उन लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें पता चला कि फडणवीस सीएम नहीं बन रहे। लेकिन अभी महाराष्ट्र की राजनीति में 'टर्न और ट्विस्ट' बाकी था। जो फडणवीस अब तक सत्ता के साथ-साथ चलने की बात कर रहे थे बीजेपी आलाकमान के फैसले के बाद उन्हें राज्य के उप मुख्यमंत्री पद का शपथ लेना पड़ा। हर कोई यह मानकर चला रहा था कि देवेंद्र फडणवीस ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन सियासी दांव-पेंच तो कुछ और ही था। अब, एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।

Live Updates

  • 30 Jun 2022 2:19 PM GMT

    शपथ ग्रहण के बाद फडणवीस का ट्वीट

    देवेंद्र फडणवीस ने आज महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री की शपथ ली। अपने शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने एक ट्वीट किया। जिसमें पार्टी को सर्वोपरि बताया। 


  • 30 Jun 2022 2:15 PM GMT



    उप मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस

    देवेंद्र फडणवीस ने आज उप मुख्यमंत्री की शपथ ली है। एकनाथ शिंदे के बाद राज्यपाल ने उन्हें भी शपथ दिलाई। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में फडणवीस सरकार में शामिल नहीं होने की बात कह चुके थे, लेकिन बीजेपी हाईकमान के आदेश के बाद उन्हें अपना मन बदलना पड़ा। और आज शपथ ली। 

     


  • 30 Jun 2022 2:09 PM GMT

    एकनाथ शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

    एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए सीएम पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

  • 30 Jun 2022 2:09 PM GMT

    एकनाथ शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

    एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए सीएम पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

  • 30 Jun 2022 1:53 PM GMT



    एकनाथ शिंदे और फडणवीस की ताजपोशी थोड़ी देर में

    एकनाथ शिंदे कुछ ही देर में महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। वहीं, देवेंद्र फडणवीस राज्य के डिप्टी मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे। उनकी ताजपोशी के लिए राजभवन में तैयारियां हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कई मेहमान शामिल हुए हैं। 

     


  • 30 Jun 2022 1:48 PM GMT

    अमित शाह ने कहा- फडणवीस ने बड़ा मन दिखाया 

    जेपी नड्डा के बयान के थोड़ी देर बाद ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, 'फडणवीस ने डिप्टी सीएम बनने का फैसला लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है। इसके लिए मैं उन्होंने हृदय से बधाई देता हूं।'


  • 30 Jun 2022 1:43 PM GMT

    'हम पद की लालसा के लिए नहीं विचारधारा के लिए हैं'

    महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, कि 'हम पद की लालसा के लिए नहीं विचारधारा के लिए हैं।' 


  • 30 Jun 2022 1:36 PM GMT

    बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- डिप्टी सीएम बनें फडणवीस

    महाराष्ट्र की राजनीति में पल-पल नाटकीय मोड़ आता जा रहा है। अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है, कि देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनना चाहिए। उनकी तरफ से बड़ा दिल दिखाया गया है, लेकिन उन्हें इस सरकार में शामिल होना चाहिए।'


  • 30 Jun 2022 11:38 AM GMT

    शिंदे ने कहा- हमें पद की लालसा नहीं

    एकनाथ शिंदे ने जोर देते हुए कहा कि, 'उन्हें या उनके साथ जो भी विधायक हैं, उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। उन्होंने कहा, सिर्फ राज्य के हित के लिए हमने महाविकास आघाडी (MVA) से अलग होने का फैसला लिया। उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के साथ 'नेचुरल अलायंस' को तोड़ा। वह ठीक नहीं था।'

  • 30 Jun 2022 11:32 AM GMT

    शिंदे ने कहा- बीजेपी बड़ी पार्टी, बावजूद मुझे दिया मौका

    अपनी बारी आने पर एकनाथ शिंदे ने बीजेपी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, कि 'इस समय भारतीय जनता पार्टी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है। बावजूद, उनके जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया है। उन्होंने एक बार फिर कहा, कि इस समय बीजेपी ने बड़ा दिल दिखाया है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story