×

Maharashtra Crisis : एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला। एकनाथ शिंदे राज्य के नए मुख्यमंत्री बनाए गए। वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।

aman
Written By aman
Published on: 30 Jun 2022 2:00 PM GMT (Updated on: 30 Jun 2022 2:40 PM GMT)

Maharashtra Political Crisis : महाराष्ट्र में बीते एक हफ्ते से भी अधिक समय से जारी सियासी घमासान के बीच गुरुवार को अप्रत्याशित मोड़ आया। सभी कयासों को पीछे छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। शिवसेना के बागी विधायक गुट के नेता एकनाथ शिंदे को अपने विधायकों का समर्थन देने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री का फेस घोषित किया।

इससे पहले, उन लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें पता चला कि फडणवीस सीएम नहीं बन रहे। लेकिन अभी महाराष्ट्र की राजनीति में 'टर्न और ट्विस्ट' बाकी था। जो फडणवीस अब तक सत्ता के साथ-साथ चलने की बात कर रहे थे बीजेपी आलाकमान के फैसले के बाद उन्हें राज्य के उप मुख्यमंत्री पद का शपथ लेना पड़ा। हर कोई यह मानकर चला रहा था कि देवेंद्र फडणवीस ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन सियासी दांव-पेंच तो कुछ और ही था। अब, एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।

Live Updates

  • 30 Jun 2022 11:29 AM GMT

    ढाई साल तक कोई प्रगति नहीं हुई

    फडणवीस ने कहा कि, बाला साहब ने जीवन भर जिनसे लड़ाई की, ऐसे लोगों के साथ उन्होंने सरकार बनाई। ढाई साल तक कोई प्रगति नहीं हुई। उद्धव के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी की सरकार चली। महा विकास अघाड़ी सरकार को लेकर शिवसेना के कई नेता उद्धव ठाकरे से खफा थे।

  • 30 Jun 2022 11:21 AM GMT

    उद्धव ठाकरे ने शिंदे की एक न मानी

    फडणवीस ने आगे कहा कि, 'एकनाथ शिंदे लगातार उद्धव ठाकरे से कहते रहे थे कि आप महाविकास आघाडी (MVA) सरकार से बाहर निकलिए। मगर, उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की एक नहीं मानी। फडणवीस ने कहा, कि बाला साहब ने जीवन भर जिनसे लड़ाई लड़ी, ऐसे लोगों के साथ उन्होंने सरकार बनाई। ढाई साल तक राज्य में कोई प्रगति नहीं हुई।'

  • 30 Jun 2022 11:18 AM GMT

    आज शाम 7:30 बजे शिंदे लेंगे सीएम पद की शपथ

    फडणवीस के कहे अनुसार, एकनाथ शिंदे आज शाम 7:30 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भारतीय जनता पार्टी नेता देवेंद्र फडणवीस ने ये बड़ा ऐलान किया है। इससे पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि देवेंद्र फडणवीस ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन, अब एकनाथ शिंदे के सर सेहरा बंधने जा रहा है।

  • 30 Jun 2022 11:15 AM GMT

    आज सिर्फ शिंदे लेंगे शपथ

    महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नहीं बल्कि एकनाथ शिंदे होंगे। उनके नाम की घोषणा खुद देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। देवेंद्र फडणवीस ने बताया, कि आज सिर्फ एकनाथ शिंदे का शपथ ग्रहण होगा। मैं एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल से बाहर रहूंगा। साल 2019 में बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। हमें उस समय पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें तब बड़ी जीत हासिल हुई थी। 

  • 30 Jun 2022 11:12 AM GMT

    एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, फडणवीस का ऐलान

    शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, कि बीजेपी इस सरकार में एकनाथ शिंदे का समर्थन करने वाली है।

  • 30 Jun 2022 11:06 AM GMT

    'NCP- कांग्रेस के खिलाफ थे बालासाहेब'

    अपने संबोधन में मीडिया को देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, 'बाला साहेब ठाकरे हमेशा से ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस के खिलाफ रहे थे। वो कभी उनके साथ सरकार नहीं बनाने के पक्षधर थे। लेकिन, उद्धव ठाकरे ने शिवसेना की विचारधारा के खिलाफ जाकर उन दोनों पार्टियों से हाथ मिलाया और सरकार बनाई।'

  • 30 Jun 2022 11:04 AM GMT

    देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा, कि विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उस चुनाव में शिवसेना ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। मगर, जब शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस से हाथ मिलाया, तो ये जनादेश का अपमान था।

  • 30 Jun 2022 10:37 AM GMT

    गवर्नर से मिले फडणवीस-शिंदे

    बीजेपी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचे राजभवन पहुंचे हैं। दोनों नेताओं की राज्यपाल से मुलाकात चल रही है। फडणवीस आज शाम 7 बजे तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

  • 30 Jun 2022 10:22 AM GMT

    आज 2 ही लोग लेंगे शपथ

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज शाम सिर्फ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ही शपथ लेंगे। एक-दो दिनों में मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ होगी। जिसमें कई लोग शपथ ले सकते हैं। 

  • 30 Jun 2022 10:18 AM GMT

    फडणवीस शाम 7 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

    महाराष्ट्र में सियासत तेजी से करवट बदल रहा है। इसी की एक बानगी है कि देवेंद्र फडणवीस आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हीं के साथ एकनाथ शिंदे भी डिप्टी सीएम का शपथ ले सकते हैं।  

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story