×

Maharashtra Political Crisis: यह महाराष्ट्र राजनीति का नहीं है क्लाईमेक्स, फणनवीस बनेगें मुख्यमंत्री!

Maharashtra Political Crisis: क्लाईमेक्स में कभी भी देवेंद्र फणनवीश को दो बारा मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिल सकता है। एकनाथ शिंदें और अजित पवार उप मुख्यमंत्री बना दिये जायेंगे।

Yogesh Mishra
Published on: 3 July 2023 5:32 AM GMT
Maharashtra Political Crisis: यह महाराष्ट्र राजनीति का नहीं है क्लाईमेक्स, फणनवीस बनेगें मुख्यमंत्री!
X
Maharashtra Political Crisis (फोटो: सोशल मीडिया )

Maharashtra Political Crisis: मराठों को मुग़ल भी पराजित नहीं कर पाये थे। लेकिन इन दिनों मराठों के पराजय के कई दृश्य हमारे सामने से गुजरे हैं। गुजर रहे हैं। पर अंतर महज़ यह है मराठों के पराजय व शह मात के जो दृश्य हम देख रहे हैं। वह महज़ इसलिए की लड़ाई मराठों व मराठों के बीच ही हो रही है। पर अभी यह समझना जल्दी होगी कि इस जंग का क्लाईमेक्स ख़त्म हो गया। बल्कि इस जंग में अभी क्लाईमेक्स आना बाक़ी है। क्लाईमेक्स में कभी भी देवेंद्र फणनवीश को दो बारा मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिल सकता है। एकनाथ शिंदें और अजित पवार उप मुख्यमंत्री बना दिये जायेंगे।

वैसे भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फ़णनवीस को उप मुख्यमंत्री बनाकर एकनाथ शिंदे का मुँह पहले ही बंद कर चुकी है। यही नही, यदि चालीस विधायक लेकर आने वाले एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाये रखा जाये तो चालीस विधायक लेकर आने का दावा करने वाले अजित पवार उप मुख्यमंत्री कैसे रह सकते है। हांलाकि अभी तक वह अठारह विधायक ही ला पाये है। ग़ौरतलब है कि एनसीपी के कुल 54 विधायक ही चुन कर आये हैं।

लोकसभा का चुनाव एकनाथ शिंदे की अगुवाई में

यही नहीं, शिव सेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस में टूट फूट के अपने मिशन को पूरा करनेवाले अपने नेता देवेंद्र फणनवीस को भाजपा इतनी बड़ी रणनीतिक विजय के लिए कोई न कोई ईनाम जरूर देगी। फणनवीस के लिए महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के अलावा सब कुछ तुच्छ व त्याज्य है। दूसरे एकनाथ शिंदे की सरकार की छवि भाजपा की लोकसभा चुनाव में मदद करने वाली नहीं है। भाजपा यह ज़रूर चाहेगी कि लोकसभा का चुनाव कम से कम उसकी अगुवाई में ही हो।

Yogesh Mishra

Yogesh Mishra

Next Story