×

Maharashtra Politics: शिंदे गुट का शिवसेना पर कब्ज़ा, स्पीकर चुनाव में आदित्य ठाकरे समेत सभी MLA को व्हिप जारी

Maharashtra Politics Updates: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना से अलग होकर भाजपा से मिलकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने वाले एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर शिवसेना की मुश्किलें बढ़ाने का काम किया है।

Rajat Verma
Published on: 3 July 2022 5:29 AM GMT
उद्धव ठाकरे और एकनाथ सिंदे
X

उद्धव ठाकरे और एकनाथ सिंदे (फोटों साभार सोशल मीडिया)

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना से अलग होकर भाजपा से मिलकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने वाले एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर शिवसेना की मुश्किलें बढ़ाने का काम किया है। दरअसल, आज महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर चुनाव के मद्देनज़र शिवसेना से अलग हुए शिंदे गुट ने शिवसेना के सभी विधायकों को पद के लिए भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को वोट देने की बात कही है।

इतना ही नहीं एकनाथ शिंदे ने यह व्हिप महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे व पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को भी भेजा है। साथ ही शिंदे गुट के निर्देशानुसार शिवसेना के दफ्तर को भी सील कर दिया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर चुनाव के दौरान शिवसेना दफ्तर को भी सील दिया गया है। इस दौरान विधानसभा अधिकारियों ने बताया कि शिवसेना के दफ्तर को पार्टी विधान मंडल दल के कहने पर सील किया गया है, अभी इसमें किसी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि शिवसेना से बगावत कर और भाजपा से मिलकर सरकार बनाने के बाद एकनाथ शिंदे गुट ने शिवसेना दल पर अपना अधिकार बताया है, दरअसल दो तिहाई से अधिक विधायकों के पार्टी छोड़ने के चलते उनपर दल-बदल कानून का भी कोई असर नहीं हुआ है। आज से शुरू हुए महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान सर्वप्रथम विधानसभा स्पीकर का चयन किया जाएगा तथा तत्पश्चात सदन की अन्य कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी।

इसी कार्यवाही के दौरान एकनाथ शिंदे को सदन में अपना बहुमत भी सिद्ध करना पड़ेगा। एकनाथ शिंदे गुट द्वारा भाजपा से कुछ दिनों पहले ही हाथ मिलाने के बाद भाजपा नेट और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से महाराष्ट्र के नए सीएम के रूप में एकनाथ शिंदे के नाम का ऐलान किया था।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story