×

Maharashtra Politics: एक नाथ शिंदे ने बताया उद्धव ठाकरे का पाप, महाकुंभ स्नान पर छिड़ गया सियासी संग्राम

Maharashtra Politics: शिवसेना UBT के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बीते गुरुवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से महाराष्ट्र को धोखा देने का पाप नहीं धुलेगा।

Sakshi Singh
Published on: 28 Feb 2025 4:53 PM IST (Updated on: 28 Feb 2025 5:00 PM IST)
Maharashtra Politics Eknath Shinde on Uddhav Thackeray statement
X

तस्वीर में महाराष्ट्र नेता एक नाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे

Maharashtra Politics: शिवसेना UBT के प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पलटवार किया है। उन्होंने बताया कि उद्धव ठाकरे ने क्या पाप किया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें क्यों कुंभ स्नान करना चाहिए।

डिप्टी सीएम एक नाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने बालासाहेब ठाकरे जी के विचार छोड़ने का पाप किया है। विचार गिरवी रखने का पाप किया है, धनुष बाण गिरवी रखने का पाप किया है। महाकुंभ में 65 करोड़ लोग गए। ये महाकुंभ 144 साल बाद आया था। उन लोगों ने महाकुंभ और मां गंगा का अपमान किया है। इसलिए विधानसभा चुनाव में लोगों ने उनको उनकी जगह दिखा दी है।

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा था

शिवसेना UBT के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बीते गुरुवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से महाराष्ट्र को धोखा देने का पाप नहीं धुलेगा। मराठी भाषा गौरव दिवस के अवसर पर पार्टी के एक कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि नव-हिंदुत्ववादियों को उनकी पार्टी को भगवान राम का महत्व सिखाने की जरूरत नहीं है।

उद्धव ठाकरे ने शिंदे का नाम लिए बगैर कहा कि मैं गंगा का सम्मान करता हूं, लेकिन 50 खोखे लेने के बाद इसमें डुबकी लगाने का क्या फायदा है। यहां आप महाराष्ट्र को धोखा देते हैं। 50 खोखे लेते हैं और फिर डुबकी लगाते हैं। इससे किसी का पाप नहीं धुलता। गंगा में कई बार डुबकी लगाने के बाद भी विश्वासघाती होने का ठप्पा कैसे जाएगा।

शिंदे और ठाकरे में तनातनी

बता दें कि साल 2022 में शिवसेना यूबीटी ने शिंदे और 39 विधायकों पर शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करने के लिए 50 खोखे प्रत्येक को 50 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया था। शिंदे के विद्रोह के कारण ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार गिर गई थी। शिंदे और शिवसेना विधायक इस हफ्ते के शुरुआत में महाकुंभ गंगा स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। तभी ठाकरे ने शिंदे पर तंज कसा था।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story