TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Maharashtra : नंदुरबार में बवाल, दो पक्षों के बीच पथराव में कई घायल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Nandurbar Violence : महाराष्ट्र में नंदुरबार जिले के मालीवाड़ी क्षेत्र में गुरुवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगा, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 19 Sep 2024 1:08 PM GMT (Updated on: 19 Sep 2024 1:49 PM GMT)
Maharashtra : नंदुरबार में बवाल, दो पक्षों के बीच पथराव में कई घायल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
X

नंदुरबार में बवाल  (Pic - Social media)

Nandurbar Violence : महाराष्ट्र में नंदुरबार जिले के मालीवाड़ी क्षेत्र में गुरुवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगा, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनने-समझने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने हालात को संभालने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने में जुटी हुई दिखाई दी। हालांकि हालात नियंत्रण में हैं।

महाराष्ट्र के नंदुरबार के मालवाड़ी क्षेत्र में दो समुदायों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव होने लगा, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। इस घटना की गंभीरत को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। इसके पुलिस-प्रशासन ने बल का प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से बवाल हुआ है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

मालीवाड़ी क्षेत्र में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, पूरी तरह से सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र का छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस पूरी सावधानी बरत रही है ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो सके। पुलिस ने घटना में घायल हुए नागरिकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस यह जाने का प्रयास कर रही है कि ये घटना क्यों हुई और किन लोगों ने पत्थरों को फेंका है?

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story