×

नई गाइडलाइन होगी जारी, इस राज्य में मिल सकतीं हैं ये छूट

अनलॉक वन के लिए कई राज्य नई गाइडलाइन की घोषणा कर भी चुके हैं। अब इसी क्रम में महाराष्ट्र सरकार भी आज नई गाइडलाइन जारी कर सकती है।

Aradhya Tripathi
Published on: 31 May 2020 10:18 AM GMT
नई गाइडलाइन होगी जारी, इस राज्य में मिल सकतीं हैं ये छूट
X

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। ऐसे में सरकार ने देश में लॉकडाउन के 5 वें चरण का एलान कर दिया है। जिसे सरकार की ओर से अनलॉक वन करार दिया गया है। 1 जून से अलग-अलग फेज में छूट का ऐलान किया गया है। ऐसे में अब सभी राज्य अपने अपने यहां की गाइडलाइन जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब महाराष्ट्र सरकार आज गाइडलाइन जारी कर सकती है।

महाराष्ट्र सरकार आज जारी कर सकती है गाइडलाइन

अनलॉक के इस प्रथम चरण में केंद्र सरकार को पहले की ही तरह एक बार फिर राज्यों को ये छूट दे रखी है कि वे अपने यहां हालातों के हिसाब से छूट दे सकते हैं। जिसके चलते राज्यों ने अपनी-अपनी गाइडलाइन जारी करना शुरू कर दिया है। कई राज्य नई गाइडलाइन की घोषणा कर भी चुके हैं। अब इसी क्रम में महाराष्ट्र सरकार भी आज नई गाइडलाइन जारी कर सकती है। ऐसे में आइये हम यहां ये अनुमान लगाते हैं कि महाराष्ट्र सरकार लोगों को क्या-क्या छूट प्रदान कर सकती है।

क्या हो सकता है सरकार का प्लान

>>मुंबई और पुणे कोरोना के हॉटस्पॉट हैं। ऐसे में यहां छूट की संभावना न के बराबर हैं।

>> मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए हैं कि वो मुंबई और पुणे से लॉकडाउन हटाने के पक्ष में फिलहाल नहीं है। लॉकडाउन को लेकर ठाकरे ने एनसीपी के प्रमुख शरद पवार से भी बातचीत की है।

>>केंद्र सरकार ने शॉपिंग मॉल्स और धार्मिक स्थानों को 8 जून से खोलने की इजाजत दे दी है। लेकिन ऐसी संभावना कम है कि महाराष्ट्र सरकार फिलहाल इन्हें खोलने की अनुमति देगी।

ये भी पढ़ें- फिर गरमाया मुद्दा: संशोधन बिल हुआ पेश, नेपाल के नए नक्शे में भारत के 3 हिस्से

>> उम्मीद की जा रही है कि राज्य सरकार मुंबई, पुणे के नगर निगमों को छोड़कर बाकी कुछ शहरों को रेड ज़ोन से हटा सकती है। धुले, सोलापुर, औरंगाबाद, मालेगांव, नासिक ये सारे शहर फिलहाल रेड ज़ोन में है।

>> कुछ और ऑफिस को खोलने की इजाजत दी जा सकती है। लेकिन सरकार फिलहाल वर्क प्रोम होम को बढ़ावा देने के मूड में है।

महाराष्ट्र है सबसे ज्यादा प्रभावित

गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के केस पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। आलम ये हैं कि एक-एक दिन में 7-8 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। जिसके चलते भारत रोज अपने ही रिकॉर्ड को बना कर तोड़ रहा है। वहीं भारत में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस का प्रकोप महाराष्ट्र में ही फैला है। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 2,940 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में मामलों की संख्या 65,168 तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें- हम देश नहीं झुकने देंगे: भारत का गौरव नहीं होगा धूमिल, कूटनीतिक से निकलेगा हल

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 99 और रोगियों की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 2,197 तक पहुंच गई. दिनभर में 1,084 मरीज ठीक हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में 34,890 मरीजों का इलाज चल रहा है। शनिवार को हुई 99 मौतों में से 54 अकेले मुंबई में हुई हैं। शनिवार को सामने आए कुल 2,940 नए रोगियों में से 1,510 अकेले मुंबई से सामने आये हैं।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story