×

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्री पर सोमनाथ के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी और पुत्र आकाश अंबानी

Mahashivratri 2023: मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी ने भगवान शिव का अभिषेक किया और प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी ने सम्मान के तौर पर चंदन का लेप लगाकर, दुशाला उढ़ाया।

Network
Newstrack Network
Published on: 18 Feb 2023 4:39 PM GMT
Mahashivratri 2023
X

File photo of Mukesh Ambani and son Akash Ambani to visit Somnath Temple (Pic: Newstrack)

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी मुकेश अंबानी और उनके पुत्र आकाश अंबानी गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। सोमनाथ महादेव के दर्शन के साथ ही मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को 1.51 करोड़ रु दान भी किया।

मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी ने भगवान शिव का अभिषेक किया और प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी ने सम्मान के तौर पर चंदन का लेप लगाकर, दुशाला उढ़ाया। मंदिर ट्रस्ट की तरफ से उनका स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष पी.के. लाहिड़ी और सचिव योगेंद्रभाई देसाई ने किया।

भगवान शिव के प्रति भरपूर श्रद्धा रखने वाले अंबानी परिवार अपनी परंपराओं से जुड़ा है और सभी हिंदू त्योहारों को उत्साह से मनाता है। आज भी जब पूरा देश महाशिवरात्री के रंग में रंगा था अंबानी परिवार ने भी पूजा अर्चना की और इस पवित्र मौके पर दान किया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story