×

Anand Mahindra Video: आनंद महिंद्रा ने शेयर किया बच्चे का वीडियो, शांतिदूत बनाने की गुजारिश

Anand Mahindra Video: हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक छोटा बच्चा है। खास बात यह है कि आनंद महिद्रा ने इसे अपने ट्वीट में यूनाइटेड नेशंस के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को टैग किया है।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 25 Sep 2022 3:26 PM GMT
anand mahindra shared a video of kid child
X

anand mahindra shared a video of kid child (Social Media)

Anand Mahindra Video: देश के बड़े बिजनेसमेन में शामिल आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। समय-समय पर उनके द्वारा शेयर किया गया वीडियो और फोटो मजेदार तो होता ही है साथ ही उसमें कुछ मैसेज भी छिपा रहता है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक छोटा बच्चा है। खास बात यह है कि आनंद महिद्रा ने इसे अपने ट्वीट में यूनाइटेड नेशंस के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को टैग किया है।

आनंद महिंद्रा की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में एक छोटा बच्चा अपने मां के साथ नजर आ रहा है जो कि फ्लाइट से नीचे उतर रहा है। बच्चा जैसे ही नीचे उतरने के लिए आगे चलता है वो फ्लाइट में बैठे हुए सभी यात्रियों को बाय करता हुआ आगे बढ़ता है। छोटे बच्चे की ओर से ऐसे करते हुए देख यात्री उसको रिप्लाई करते है और कुछ यात्री हंस भी रहे हैं। इस वीडियो को लोग जमकर साझा कर रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, दुनिया अधिक संघर्ष ग्रस्त होती जा रही है। रूस की लामबंदी केवल संकट को बढ़ाती है। लेकिन बच्चे हमें याद दिलाना जानते हैं कि दुनिया कैसी होनी चाहिए। आनंद महिद्रा ने आगे लिखा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को इस बच्चे को शांति और सद्भावना के लिए संयुक्त राष्ट्र का राजदूत बनाना चाहिए।

आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किए गए 20 सेकेंड के वीडियो को दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग अभी भी इसे तेजी से एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं। वहीं वीडियो में दो बच्चे नजर आ रहे हैं जोकि दूसरा बच्चा काफी क्यूट दिख रहा है। इसलिए लोग उसको और वीडियो को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर कई सारे यूजर्स ने रिप्लाई भी किया है। कई लोगों ने बच्चे के इस हरकत की तारीफ कर रहें हैं।

विभा चौधरी नाम के यूजर्स ने लिखा कि इंडिया की संसद और न्यूज़ चैनल में सबसे ज्यादा इसकी जरूरत है। अंबर दत्ता नाम के यूजर्स ने लिखा कि खुशी की कोई सीमा नहीं होती है। केवल मनुष्य ही कुछ सामाजिक स्तरों के साथ सीमाएँ दिखाता है जबकि सीमाएँ और अधिक चुनौती पैदा करती हैं। बच्चों के लिए कोई सीमा नहीं होती है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story