×

Delhi: दिल्ली में बड़ा हादसा, मकान की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, दो जख्मी

Delhi: दीवार के मलबे में दबे दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य जख्मी को हालत में बाहर निकाला गया। परिजन फौरन उन्हें अस्पताल ले गए।

Krishna Chaudhary
Published on: 25 Nov 2023 3:11 AM GMT
Major accident in Delhi
X

Major accident in Delhi   (photo: social media )

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक बड़ी घटना हो गई। यहां एक निर्माणधीन मकान की दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में वहां मौजूद चार बच्चे आ गए। दीवार के मलबे में दबे दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य जख्मी को हालत में बाहर निकाला गया। परिजन फौरन उन्हें अस्पताल ले गए। घायल दोनों बच्चों की हालत स्थित बताई जा रही है। घटना कल यानी शुक्रवार देर शाम की है।

पुलिस को शाम सात बजे के आसपास सूचना मिली थी कि जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट-2 की खड्डा कॉलोनी में दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई और दो घायल हो गए है। इसके बाद जब घटनास्थल स्थल पर पुलिस पहुंची तो परिजन घायल बच्चों को लेकर अस्पताल जा चुके थे। पुलिस को पता चला कि घटना में एक नहीं बल्कि दो बच्चों की मौत हुई है।

बच्चे खेल रहे थे तभी गिर गई दीवार

जानकारी के मुताबिक, निर्माणधीन मकान के बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। इसकी पुरानी दीवार कालोनी के डी ब्लॉक गली की तरफ है। इसी स्थान पर शाम को बच्चे खेल रहे थे। तभी यह जर्जर दीवार अचानक ढ़ह गई, जिसकी चपेट में आसपास खेल रहे बच्चे आ गए। घटना के बाद कालोनी में हड़कंप मच गया। आननफानन में स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और मलबे को हटाने का काम शुरू किया।

मृतक बच्चों की हुई शिनाख्त

इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की शिनाख्त हो गई है। मृतक बच्चों की पहचान आठ वर्षीय ईशान और पांच वर्षीय हमजा के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल हुई बच्ची रौशनी का पैर टूट गया। घटना के बाद से कालोनी में मातम पसर गया है। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया, वहां कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने मृतक और घायल बच्चों के परिजन की शिकायत पर लापरवाही बरतने वाले बिल्डर सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल उक्त बिल्डर का पता लगाया जा रहा है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण क कारण निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी, इसके बावजूद भवन निर्माण का काम यहां चल रहा था। संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story