×

Major Earthquakes In World: अब तक कई विनाशकारी झटके झेल चुकी है धरती, जानिये सबसे ज्यादा कब हुई थी मौत

अफगानिस्तान की सरकारी बख्तर समाचार एजेंसी ने बुधवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या की सूचना देते हुए कहा कि, राहत और बचाव दल हेलीकॉप्टर से पहुंचे हैं। रिक्टर स्केल पर 6.1 की तीव्रता वाले झटकों से पक्तिका प्रांत में भारी तबाही देखने को मिली है।

aman
Written By aman
Published on: 22 Jun 2022 9:58 AM GMT
most powerful earthquake in the world do you know
X

धरती के सबसे शक्तिशाली भूकंप (फोटो- सोशल मीडिया से) 

Earthquake In World : अफगानिस्तान में बुधवार (22 जून, 2022) सुबह भूकंप के तेज झटकों से पूरा प्रांत हिल गया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। धरती हिलने के बाद इस देश ने तबाही का वो मंजर देखा, जो किसी की भी आंखें नम कर दे। आज भूकंप के झटकों ने करीब 950 लोगों की जान ले ली। अफगानिस्तान (Afghanistan Earthquake 2022) की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि आज का भूकंप पूर्वी पक्तिका प्रांत (East Paktika Province) में महसूस किया गया था।

अफगानिस्तान की सरकारी बख्तर समाचार एजेंसी ने बुधवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या की सूचना देते हुए कहा कि, राहत और बचाव दल हेलीकॉप्टर से पहुंचे हैं। रिक्टर स्केल पर 6.1 की तीव्रता वाले झटकों से पक्तिका प्रांत में भारी तबाही देखने को मिली है। वहीं, साउथ-ईस्टर्न सिटी खोस्त (South-Eastern City Khost) से करीब 44 किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र था।

पाकिस्तान और भारत में भी महसूस हुए झटके

समाचार एजेंसी रायटर्स की खबर के मुताबिक, यूरोपीयन मेडिटेरियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (European Mediterranean Seismological Center) के हवाले से बताया है कि भूकंप के झटकों को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी महसूस किया गया। जबकि, भूकंप वाले क्षेत्र से पाकिस्तान 500 किलोमीटर दूर है। भारत में भी हल्के झटके महसूस किए गए।


अब तक कई खतरनाक झटके झेल चुकी है धरती

हालांकि, इस धरती के लिए भूकंप की ये कोई नई घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस सृष्टि पर धरती डोली है। धरती हिलने से कईयों बार भारी तबाही देखने को मिली। आज हम ऐसे ही कई भूकंप घटनाओं की चर्चा करने जा रहे हैं जिसमें लाखों लोग बेमौत मारे गए। तो चलिए हम आपको बताते हैं दुनिया से कुछ बेहद खतरनाक भूकंप, जिसने लील ली लाखों जिंदगियां। --

चीन में आए इस भूकंप में मरे थे सबसे ज्यादा लोग

भूकंप की घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग हताहत होते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि अब तक किस भूकंप में सबसे ज्यादा लोग हताहत हुए थे? नहीं, तो आइये आज हम आपको बताते हैं। भूकंप से हताहतों (Causality) के हिसाब से दुनिया का सबसे खतरनाक भूकंप चीन में 1556 में आया था। इस प्रलयंकारी भूकंप में करीब 8.30 लाख लोग मारे गए थे। जबकि, इससे कहीं ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह भूकंप चीन के शांक्सी प्रांत (Earthquake Shanxi Province of China) में आया था।


1915 में नेपाल में आया था 7.8 तीव्रता का भूकंप

दुनिया के सबसे विनाशकारी भूकंप में नेपाल में आए झटकों की चर्चा जरूर होती है। 25 अप्रैल 2015 को 7.8 तीव्रता वाले भूकंप ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। तब धरती हिलने के कारण 9,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। कहा जाता है करीब 23 हजार से अधिक लोग घायल हुए थे। इसके बाद,1934 में भी नेपाल ने भारी तबाही झेली। उस भूकंप ने उत्तर बिहार में प्रलयंकारी रूप अपनाया था। कहा जाता है बिहार में 8.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 10,600 जानें गई थीं।

जापान में धरती हिली, 1.43 लाख लोगों की गई जान

जब दुनिया के विनाशकारी भूकंप की चर्चा चली है तो इसमें जापान की त्रासदी को कैसे भूला जा सकता है। जापान के टोक्यो शहर में 1 सितंबर 1923 को धरती हिली। कहा जाता है ये झटके बेहद तीव्र थे। इस विनाशकारी भूकंप में तकरीबन 1 लाख 43 हजार लोगों की जान चली गयी थी.


चिली में आया था सबसे तेज भूकंप, हिले थे कई देश

वैश्विक स्तर पर अब तक आए तीव्रता के पैमाने पर सबसे खतरनाक भूकंप चिली में आया था। 22 मई 1960 को जब धरती हिली तब उसे रिक्टर स्केल पर 9.5 तीव्रता का मापा गया था। इस भूकंप की वजह से सुनामी भी आई थी। इस सुनामी ने दक्षिणी चिली (southern chile), हवाई द्वीप (Hawaiian Islands), जापान (Japan), फिलीपींस (Philippines), पूर्वी न्यूजीलैंड (East New Zealand), दक्षिण-पूर्व ऑस्ट्रेलिया (south-east australia) सहित कई अन्य देशों में भीषण तबाही मचाई थी।

1976 के इस भूकंप में गई थी 5 लाख जानें

इसी तरह, चीन में ही वर्ष 1976 में आया भूकंप भी काफी विनाशकारी था। यह भूकंप चीन के तांगशान शहर में आया था जिसकी तीव्रता 7.8 आंकी गई थी। कहा जाता है भूकंप के तेज झटकों की वजह से चीन का तांगशान शहर पूरी तरह बर्बाद हो गया था। इस भूकंप के कारण 5 लाख से अधिक लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।


गुजरात की तबाही से भर आई थी देश के लोगों की आंखें

भूकंप के झटकों से बड़े और विनाशकारी तबाही की लिस्ट में भारत के गुजरात में 26 जनवरी 2001 को आए शक्तिशाली भूकंप की भी गिनती होती है। रिक्‍टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.9 आंकी गई थी। इस विनाशकारी भूकंप में कम से कम 30 हजार लोगों की मौत हुई थी। देश की आंखें मासूम बच्चों की लाशें देखकर भर आई थी। क्योंकि, जिस वक़्त भूकंप आया था तब 26 जनवरी की प्रभात फेरी के लिए बच्चे निकले थे, जो प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गए।


2004 की भीषण सुनामी, लाखों की गई जान

इसी कड़ी में 26 दिसंबर, 2004 को श्रीलंका (Sri Lanka), फिलीपींस (Philippines) और दक्षिण भारत में भूकंप की वजह से आई सुनामी की लहरों में 2 लाख 30 हजार से भी अधिक लोगों की जान चली गई। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 8.9 आंकी गई थी। इस भूकंप के कारण लाखों लोग बेघर हो गए थे।


पाकिस्तान में मारे गए 75 हजार लोग

इसी सूची में हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में आए 8 अक्टूबर, 2005 के भूकंप की भी गिनती होती है। पा‍किस्‍तान में 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसमें करीब 75 हजार लोगों की जान चली गई थी। इस त्रासदी में तक़रीबन 35 लाख लोग बेघर हो गए थे।

ईरान में आए भूकंप को कैसे भूल सकते हैं

इस तरह 21 जून 1990 को ईरान के गिलान में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इन झटकों ने करीब 40 हज़ार जिंदगियां लील ली। हजारों लोग इस त्रासदी में घायल हो गए। साथ ही, धन और जन की भी अपार क्षति हुई थी।


नेपाल की त्रासदी दुनिया ने देखी

हाल के वर्षों में नेपाल में आए भूकंप को सबसे खतरनाक माना जाता है। 25 अप्रैल 2015 की सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर भूकंप के जोरदार झटके से नेपाल सहम गया। भूकंप की तीव्रता 7.8 आंकी गई थी। भूकंप का केंद्र लामजुंग से 38 किलोमीटर दूर बताया गया। यह धरती के 15 किलोमीटर नीचे था। इस भूकंप ने राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। नेपाल में आए इस विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 8000 से अधिक बताई गई। इस त्रासदी में 14,123 लोग घायल हो गए थे। जबकि, बड़े पैमाने पर संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था। कई विदेशी पर्यटक लापता भी बताए गए।



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story