×

केंद्रीय मंत्री उमा भारती को बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उमा भारती ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर इस बार चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई थी। इसके बाद ही पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दी।

Shivakant Shukla
Published on: 24 March 2019 3:53 AM GMT
केंद्रीय मंत्री उमा भारती को बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
X

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री व बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती को पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उमा भारती ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर इस बार चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई थी। इसके बाद ही पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दी।

उन्होंने एक प्रेस वार्ता में कहा कि उमा भारती ने कुछ दिन पहले ही अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे चुनाव न लड़ने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ संगठन के लिए काम करना चाहती हैं। पार्टी ने उनके इस अनुरोध को मान लिया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने का फैसला किया है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story