×

ममता बनर्जी ने सुनीता विलियम्स को भारत रत्न से सम्मानित करने की की मांग, बोलीं- वह भारत की बेटी

Bharat Ratna for Sunita Williams: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के सुरक्षित पृथ्वी पर लौटने पर उन्हें बधाई दी और केंद्र सरकार से उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। उन्होंने सुनीता के साहस और धैर्य की सराहना करते हुए उनकी लंबी अंतरिक्ष यात्रा और कठिनाइयों का जिक्र किया।

Newstrack          -         Network
Published on: 19 March 2025 5:20 PM IST (Updated on: 19 March 2025 5:40 PM IST)
ममता बनर्जी ने सुनीता विलियम्स को भारत रत्न से सम्मानित करने की की मांग, बोलीं- वह भारत की बेटी
X

Bharat Ratna for Sunita Williams: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। बुधवार को विधानसभा में सुनीता विलियम्स को बधाई देते हुए ममता ने कहा कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को इतने लंबे समय के बाद आखिरकार सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर स्वागत किया गया है। उन्होंने कहा, "हमारी भारत की बेटी हमारे पास वापस आ गई है, और हम इससे बहुत खुश और उत्साहित हैं। हम बुच विल्मोर के लिए भी खुश हैं। उनके साहस की जय हो, उनकी वापसी की जय हो, और मानव गौरव की जय हो।"

ममता ने आगे बताया कि सुनीता विलियम्स ने 5 जून 2022 को अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी, जिसमें उन्हें अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर आठ दिन बिताने थे। हालांकि, अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी बार-बार टलती रही, और अंततः 286 दिन बाद बुधवार को सुबह 3:27 बजे (भारतीय समयानुसार) सुनीता वापस लौटीं।

मुख्यमंत्री ने सुनीता की वापसी पर तुरंत बधाई संदेश भेजा और विधानसभा में कहा, "मैं विधानसभा की ओर से सुनीता विलियम्स का आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने बहुत कष्ट सहा है। हम बचाव दल को भी धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हैं। कल्पना चावला भी अंतरिक्ष में गईं थीं, लेकिन वे वापस नहीं आ सकीं।"

ममता ने यह भी कहा, "हमने देखा है कि जब विमान खराब हो जाता है, तो वह वापस लौट आता है। मैंने सुना है कि इस अंतरिक्ष यान में भी कुछ समस्याएं थीं, यही वजह थी कि सुनीता विलियम्स को इतने महीनों तक वहां फंसा रहना पड़ा।" मुख्यमंत्री ने इस दौरान सुनीता विलियम्स को भारत रत्न देने की अपील की, ताकि उन्हें अपने कार्य को और अच्छे से करने का अवसर मिले।

शुभेंदु अधिकारी ने लगाया आरोप

वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने विधानसभा में सुनीता विलियम्स का नाम गलत बोलते हुए उन्हें "सुनीता चावला" कह दिया। शुभेंदु ने कहा, "ममता बनर्जी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि यह बंगालियों के लिए शर्म की बात है कि राज्य प्रमुख ने एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व्यक्ति का नाम गलत लिया।"

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story