×

ममता दीदी के आर्थिक कुप्रबंधन ने बंगाल को पीछे धकेलाः अमित शाह

भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी आप बंगाल की जनता से संवाद करने से नहीं रोक सकती हैं, आप रोड और रैली रोक सकती हैं, लेकिन परिवर्तन को नहीं रोक सकती हैं।

राम केवी
Published on: 9 Jun 2020 12:35 PM IST
ममता दीदी के आर्थिक कुप्रबंधन ने बंगाल को पीछे धकेलाः अमित शाह
X

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी के आर्थिक कुप्रबंधन ने बंगाल को बहुत पीछे धकेल दिया है। ममता बनर्जी कोरोना संकट काल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा से रोक रही हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सोनार बंगाल के लिए पश्चिम बंगाल की जनता आगे आए। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया है। आप सब मोदी जी के नेतृत्व में एकजुट हों और आत्मनिर्भर भारत बनाएं।

अपने भाषण में अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीएए, राजनीतिक हिंसा और केंद्र की योजनाएं लागू न करने जैसे कई अहम मुद्दों पर निशाने पर लिया। इसके अलावा ममता बनर्जी की सत्ता खिसकाने का भी आह्वान किया।

पैसा गया कहां

उन्होंने कहा कि बंगाल की दुर्गा पूजा को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा देने के लिए भारत सरकार ने सिफारिश की है। उन्होंने यह भी कहा कि मनमोहन सरकार ने पांच साल में एक लाख 32 हजार करोड़ दिया था जबकि मोदी सरकार ने चार लाख करोड़ से अधिक दिया है। लेकिन क्या बंगाल का विकास हुआ। तो बंगाल का विकास नहीं हुआ है। यह सारा पैसा सिंडिकेट की भेंट चढ़ गया है।



केंद्रीय गृह मंत्री इससे पूर्व बिहार और ओडिशा की जन संवाद रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। ये रैलियां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली से ही की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें अमित शाह- वादा करने के मामले में कोई कांग्रेस से नहीं जीत सकता

अमित शाह ने आयुष्मान भारत पर ममता बनर्जी को चुनौती दी और कहा कि ये राजनीति की चीज नहीं है, राजनीतिक के कई और मैदान हैं आप मैदान तय कर लो, दो-दो हाथ जाए। उन्होंने कहा कि बंगाल में सत्ता बदलेगी और शपथ के एक मिनट के अंदर आयुष्मान भारत योजना बंगाल में लागू हो जायेगी।

चुनौती

भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी आप बंगाल की जनता से संवाद करने से नहीं रोक सकती हैं, आप रोड और रैली रोक सकती हैं, लेकिन परिवर्तन को नहीं रोक सकती हैं।

इसे भी पढ़ें अमित शाह- ममता जी ने आपने आयुष्मान भारत योजना अपने यहां लागू क्यों नहीं की

उन्होंने कहा जब सीएए आया तो ममता दीदी का चेहरा गुस्से से लाल हो गया था। मैंने इतना गुस्सा कभी किसी पर नहीं देखा। ममता जी आप सीएए का विरोध कर रही हैं।

ममता शरणार्थी बनने वाली हैं

शाह ने ममता बनर्जी से पूछा कि नामशूद्र और मतुआ समाज से आपको क्या दिक्कत है। सीएए का विरोध आपको बहुत महंगा पड़ेगा, जब मतपेटी खुलेंगी तो जनता आपको राजनीतिक शरणार्थी बनाने वाली है।

इसे भी पढ़ें अमित शाह- जब हमें सत्ता मिलती है तो हम परिवर्तन की कोशिश करते हैं

उन्होंने कहा कि हमने प्रवासी मजदूरों के लिए जो ट्रेन चलाई उन्हें श्रमिक ट्रेन नाम दिया, लेकिन ममता दी ने इन ट्रेन को कोरोना एक्सप्रेस बोलकर मजदूरों का अपमान किया। शाह ने कहा मजदूरों की यही गाड़ी आपको बाहर करेगी।



राम केवी

राम केवी

Next Story