×

चोरी करने घर में घुसे शख्स का महिला के साथ घिनौना काम, फिर जो किया...

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रेप के बाद उसने महिला का गला दबाया। जिससे महिला बेहोश हो गई। जबकि आरोपी को लगा कि महिला की मौत हो गई है।

Aradhya Tripathi
Published on: 23 May 2020 6:07 AM GMT
चोरी करने घर में घुसे शख्स का महिला के साथ घिनौना काम, फिर जो किया...
X

नई दिल्ली: एक तरफ पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। लेकिन ऐसे में भी अपराधी कहां शांत बैठने वालों में से हैं। वपो आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी ही एक ताजा घटना घटी अपराधों के शहर राजधानी दिल्ली में। वो भी एक महिला वकील के घर। दिल्ली के जंगपुरा में एक महिला के साथ एक शख्स ने जबरन चाकू की नोक पर रेप किया और उसके बाद उसे मारने का प्रयास भी किया। जिसके बाद उसके घर से लूट-पात कर वापस चला गया।

चोरी करने घुसा शख्स, अकेली महिला देख किया रेप

दिल्ली जंगपुरा इलाके में एक महिला वकील के घर एक शख्स चोरी करने के इरादे से घर में दाखिल होता है। लेकिन बाद में घर में महिला वकील को अकेला देख कर आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी दे कर उसके साथ रेप करता है। रेप के बाद आरोपी महिला का गला दबा कर उसके घर से लूट कर वापस चला जाता है। शुक्र है कि महिला बच और उसने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- मजदूरों की मदद को आगे आया ये एक्टर, परेशान प्रवासियों से मांगा ये डिटेल्स

आरोपी शख्स की पहचान सोनू नाम के व्यक्ति पर हुई है। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि वह महिला के घर चोरी करने के इरादे से घुसा था। महिला को अकेली देखा तो रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि रेप के बाद उसने महिला वकील का गला दबा दिया था।

सीसीटीवी की मदद से किया गिरफ्तार

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रेप के बाद उसने महिला का गला दबाया। जिससे महिला बेहोश हो गई। जबकि आरोपी को लगा कि महिला की मौत हो गई है। जिसके बाद आरोपी ने हिला का डेबिट कार्ड, घर में रखा कैश और कुछ जरूरी सामान लेकर फरार हो गया। जांच में पता चला है कि आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें- राहुल से बोली महिला- हमारे साथ बच्चा है, तीन दिन से भूखे मर रहे हैं, आगे हुआ ये

आरोपी सोनू दिल्ली के तैमूर नगर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक मौके से कुछ दूर पर एक सीसीटीवी मिला था। जिसमें आरोपी दिखाई दिया था। महिला ने पूछताछ में जो हुलिया बताया था। उसके आधार पर आरोपी को पकड़ा गया. आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story