×

ये हुई ना बात ! दामाद बोला- पहले टॉयलेट बनाओ तब आऊंगा ससुराल

झारखंड में एक शख्स ने अपने ससुराल जाने से इसलिए मन कर दिया क्योंकि वहां कोई टॉयलेट नहीं है। झारखंड के धनबाद जिले के भूली निवासी प्रमोद कुमार की गिरीडीह जिले के जोगतियाबाद की रहने वाली एक लड़की से इस साल 15 अप्रैल को शादी हुई थी।

tiwarishalini
Published on: 28 Sep 2017 9:59 AM GMT
ये हुई ना बात ! दामाद बोला- पहले टॉयलेट बनाओ तब आऊंगा ससुराल
X
ये हुई ना बात ! दामाद बोला- पहले टॉयलेट बनाओ तब आऊंगा ससुराल

रांची: झारखंड में एक शख्स ने अपने ससुराल जाने से इसलिए मन कर दिया क्योंकि वहां कोई टॉयलेट नहीं है। झारखंड के धनबाद जिले के भूली निवासी प्रमोद कुमार की गिरीडीह जिले के जोगतियाबाद की रहने वाली एक लड़की दीपा से इस साल 15 अप्रैल को शादी हुई थी।

शादी के बाद उन्होंने अपने ससुराल वालों से पूछा कि टॉयलेट कहां है तो उन्हें एक मटका देकर खेत का रास्ता बताया गया। इस घटना से वह बहुत शर्मिंदा हुए।

अपने घर आने के बाद प्रमोद ने अपनी पत्नी पर उसके मायके जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने शर्त रखी कि वह तभी वहां आएंगे जब वहां टॉयलेट का निर्माण हो जाएगा।

यह भी पढ़ें .... विधायक जी! 27 दिनों से धरने पर बैठे हैं, एक टॉयलेट का इंतजाम तो करा देते

प्रमोद के ससुर जगेश्वर पासवान ने कहा कि मेरा दामाद हमसे नाखुश है क्योंकि हमारे घर में टॉयलेट नहीं है। टॉयलेट का निर्माण होने तक उसने हमारे घर आने से मना कर दिया है। वह यहां आ सके इसलिए मैंने अपने घर में टॉयलेट बनाने का मन बना लिया है।

वहीं झारखंड सरकार का कहना है कि वह 2018 तक राज्य को खुले में शौच मुक्त बनाने पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें .... खिलाड़ी कुमार का लोगों से सवाल: टॉयलेट के बारे में बात करना वर्जित क्यों?

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story