×

बड़ी घटना: फंसे मजदूर ने खुद को किया मौत के हवाले, घर ना जा पाने से था परेशान

गंगाराम पिछले 3 महीने से एक ठेकेदार के पास काम करता था। लॉकडाउन लागू होने के बाद ठेकेदार उसे राशन दिया करता था। लेकिन गंगाराम अपने गांव जाना चाहता था।

Aradhya Tripathi
Published on: 11 May 2020 10:07 AM GMT
बड़ी घटना: फंसे मजदूर ने खुद को किया मौत के हवाले, घर ना जा पाने से था परेशान
X

देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के चलते देश में लॉकडाउन जारी है। सरकार द्वारा इस लॉकडाउन के इस तीसरे चरण में कई प्रकार की छूटें दी गईं हैं। दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को भी वापस लाया जा रहा है। लेकिन इसी बीच गुरुग्राम में लॉकडाउन में घर न जाने से परेशान हो कर एक राजमिस्त्री ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक अपने घर से 8 मई को घूमने के बहाने निकला था। लेकिन घर उसकी जगह उसका शव पहुंचा।

घर न जाने पर परेशान हो कर की आत्महत्या

गुरुग्राम की सनसिटी के पास अरावली में गंगा राम उर्फ गंगू नाम के एक राजमिस्त्री ने लॉकडाउन के चलते अपने घर न जा पाने के दुःख में आत्महत्या कर ली। गंगू अपने घर से टहलने के बहाने 8 मई को घर से बाहर निकला था। गंगा राम मूल रूप से मध्यप्रदेश के छतरपुर के गांव बूढ़ा का रहने वाला था। वो घाटा में अपनी पत्नी और बच्चो के साथ रहता था। गंगाराम पिछले 3 महीने से एक ठेकेदार के पास काम करता था। लॉकडाउन लागू होने के बाद ठेकेदार उसे राशन दिया करता था।

ये भी पढ़ें- CISF के तीन और जवान कोरोना संक्रमित, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर थी तैनाती

ऐसे में गंगाराम अपने गांव जाना चाहता था। जिसके चलते उसने कई बार पैदल जाने की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे नहीं जाने दिया और रोक लिया। ऐसे में 8 मई की सुबह गंगा राम घूमने जाने की बात बोलकर घर से निकले थे। वापस न आने पर घर वालों ने तलाश करने के बाद पुलिस में सूचना दी। जिस पर पुलिस ने ढूँढने के लिए कर्मियों को भेजने की बात कह कर परिजनों को वापस भेज दिया।

पुलिस कर रही जांच

ये भी पढ़ें- गोपनीय पंचायत पर प्रधान सहित 9 नामजद, 70 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

रविवार शाम को कुछ महिलाएं अरावली में लकड़ी चुनने गई थीं। महिलाओं ने गंगा राम को पेड़ से लटका देखा। जिसके बाद उन्होंने गंगाराम के परिजनों को सूचना दी।जिसके बाद पूरे परिवार में हाहाकार मच गया। जिसके बाद रात को पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन पुलिस सूचना देने के 3 घंटे के बाद सुबह करीब 3 बजे मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद करके पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भांजे रोशन ने बताया कि गंगा राम वापस मध्यप्रदेश जाने को लेकर तनाव में था। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक जगदीश चंद ने बताया कि मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story