×

मेनका ने लिखा होम मिनीस्ट्री को लेटर, ONLINE छेड़ने वाले रहें सावधान

By
Published on: 18 May 2016 12:10 PM GMT
मेनका ने लिखा होम मिनीस्ट्री को लेटर, ONLINE छेड़ने वाले रहें सावधान
X

नई दिल्ली: केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने ऑनलाइन बदतमीजी का शिकार होने वाली महिलाओं और मैटरनिटी लीव का समय बढ़ाने के लिए होम मिनीस्ट्री को लेटर लिखा है। उन्होंने इसके लिए कानून बनाने की बात कही है।

क्या कहती हैं मेनका गांधी?

-महिलाओं को कई बार इंटरनेट पर क्रूरता का सामना करना पड़ता है।

-पहले इंटरनेट प्रदाता हमसे इस बाबत बात करने को तैयार नहीं थे।

-बाद में उन्होंने संबंधित विस्तृत जानकारी देने की बात मान ली।

ये भी पढ़ें...VIDEO: मेनका को याद आईं जेठानी, अफसरों को दी सोनिया गांधी की मिसाल

-होम मिनीस्ट्री को लेटर लिख कर ऑनलाइन बिहेवियर के लिए कानून बनाने की बात कही है।

-एक पत्रकार की शिकायत करने पर यह समस्या सामने आई।

-गांधी ने महिलाओं के लिए नई पॉलिसी रिलीज की।

-साइबर वर्ल्ड में इस तरह की धमकियों को अब हिंसा की तरह से लिया जाएगा।

-मंत्रालय इंटरनेट पर की जाने वाली बदतमीजी और मैटरनिटी लीव पर फोकस कर रहा है।

ये भी पढ़ें...UN में बोलीं मेनका- महिला सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार है वचनबद्ध

-मुझे प्रेग्नेंट महिलाएं ईमेल करती हैं और पूछती हैं कि मैटरनिटी लीव आठ महीने की कब होगी।

-मंत्रालय ने यह प्रपोजल श्रम मंत्रालय को भेज दिया है।

Next Story