×

Tripura New CM: माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में निर्णय...8 मार्च को लेंगे शपथ

Tripura New CM: त्रिपुरा में शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आदि मौजूद रहेंगे।

aman
Written By aman
Published on: 6 March 2023 1:40 PM GMT (Updated on: 6 March 2023 1:40 PM GMT)
Tripura New CM
X

Manik Saha (Social Media)

Tripura New CM: त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने माणिक साहा (Manik Saha) पर एक बार फिर भरोसा जताया है। ख़बरों के अनुसार, माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री होंगे। 8 मार्च को साहा सीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें, माणिक साहा दूसरी बार राज्य में सरकार की कमान संभालने जा रहे हैं। इससे पहले, त्रिपुरा बीजेपी विधायक दल (Tripura BJP MLA's Meeting) की बैठक सोमवार (07 मार्च) की शाम हुई। बैठक में विधायकों ने माणिक साहा के नाम पर सहमति जाहिर की। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।

त्रिपुरा में मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को हो सकता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

पिछले साल ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ

आपको बता दें, माणिक साहा को पिछले साल मई महीने में त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया गया था। तत्कालीन सीएम बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बनाया गया था। माणिक साहा ने 15 मई 2022 को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए थे शामिल

माणिक साहा पुराने कोंग्रेसी रहे हैं। साल 2016 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा था। उन्हें 2020 में त्रिपुरा में पार्टी का प्रमुख बनाया गया था। माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनने से एक महीने पहले ही राज्यसभा का सांसद चुना गया था। साहा के मुख्यमंत्री बनने बाद बिप्लब देब को पार्टी ने राज्यसभा सांसद का चुनाव लड़ाया। जीत मिलने के बाद वो उच्च सदन यानी राज्यसभा पहुंचे थे।

त्रिपुरा में फिर BJP सरकार

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Election) में बीजेपी ने कुल 60 में से 32 सीटों पर जीत हासिल की है। बीजेपी के सहयोगी दल आईपीएफटी ने महज एक सीट जीती है। सीएम माणिक साहा (CM Manik Saha) ने शुक्रवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य (Governor Satyadev Narayan Arya) को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था। साहा ने कहा, नई सरकार 8 मार्च को शपथ लेगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story