×

Manipur CM Resign: मणिपुर सीएम का इस्तीफा, क्या हिंसा की भेंट चढ़े बीरेन सिंह

Manipur CM Ka Istifa: मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया। इसी के साथ ही एक और खबर सामने आ रही है कि मणिपुर के थौवल जिले में एक पुलिस चौकी पर पर हमला भी हुआ है।

Sakshi Singh
Written By Sakshi Singh
Published on: 9 Feb 2025 6:35 PM IST (Updated on: 9 Feb 2025 8:16 PM IST)
Manipur CM N Biren Singh Resign Update
X

Manipur CM N Biren Singh Resign Update 

Manipur CM N Biren Singh Resign: मणिपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम एन बीरेन सिंह ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ दे दिया। इस्तीफा देने से पहले वह दिल्ली में गृहमंत्री अमितशाह से मुलाकात किए थे। दिल्ली से लौटने के बाद बीरेन सिंह के इस्तीफे की खबर सामने आई है। बता दें कि मणिपुर हिंसा के बाद से लगातार उनके इस्तीफे की मांग की जा रही थी। वहीं मणिपुर से एक और खबर सामने आ रही है कि थौबल जिले में एक पुलिस चौकी पर पर हमला भी हुआ है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार यानी आज शाम अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री पर फैसला एक-दो दिन के भीतर लिया जाएगा। बीरेन सिंह पर राज्य में 21 महीने से हिंसा जारी है। इसी की वजह से उसके ऊपर काफी दबाव था। विपक्षी पार्टियां भी लगातार एनडीए से इस मुद्दे पर सवाल पूछ रही थी।

बीरेन सिंह ने मांगी थी माफी

मीडिया सूत्रों के मुताबिक गवर्नर ने अभी उनसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के लिए कहा गया है। इस्तीफे का फैसला लेने से पहले एन बीरेन सिंह ने रविवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। एक महीने पहले मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने राज्य में हुई हिंसा और उसमें हुई जनहानि को लेकर माफी मांगी थी। उन्होंने मणिपुर हिंसा पर कहा था कि मुझे माफ करें। बीरेन सिंह ने कहा था कि पूरा साल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। इसका मुझे बहुत दुख है। 3 मई 2023 से लेकर आज तक जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए मैं राज्य के लोगों से माफी मांगता हूं।

मैतेई-कुकी समुदाय के बीच भड़की हिंसा

CM बीरेन सिंह ने सेक्रेटिएट में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कई लोगों ने अपने प्रियजन को खो दिया। कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। मुझे वास्तव में खेद है। मैं माफी मांगना चाहता हूं। मणिपुर में 3 मई 2023 से कुकी-मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। मैतेई-कुकी समुदाय के बीच हिंसा भड़के 600 से ज्यादा दिन हो गए हैं।

मई 2024 से अब तक 112 घटनाएं

बीरेन ने बताया कि मणिपुर में मई 2023 से अक्टूबर 2023 तक गोलीबारी की 408 घटनाएं दर्ज की गईं। नवंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक 345 घटनाएं हुईं। मई 2024 से अब तक 112 घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि राज्य में बीते पिछले महीने से शांति है। छिटपुट प्रदर्शनाें को छोड़ दें तो हिंसा की कोई घटना सामने नहीं आई है। सरकारी दफ्तरें भी रोज खुल रहे हैं। स्कूल में बच्चे भी बड़े तादाद में पहुंच रहे हैं।

अज्ञात बंदूखधारी लूट ले गए पुलिस चौकी

मणिपुर के थौबल जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने आईआरबी यानी इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) की चौकी को निशाना बनाया। इसके बाद हथियार लूट लिए। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात जिले के काकमाई इलाके में बंदूकधारी वाहनों में सवार होकर आए और आईआरबी चौकी से हथियार लूट ले गए। इस घटना से इलाके में दहशत और हड़कंप मच गया।

अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारी थौबल जिले के काकमाई में कई वाहनों में सवार होकर आए थे। इस दौरान उन्होंने एक चौकी से आईआरबी और मणिपुर राइफल्स के जवानों से कम से कम छह एसएलआर और तीन एके राइफलें लूट लीं। इसके अलावा करीब 270 गोला बारूद और 12 मैगजीन भी लूटी गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बंदूकधारी मौके से फरार हो गए।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story