×

Manipur Horror Case: मणिपुर शर्मनाक कांड पर बड़ी खबर, महिलाओं के कपड़े उतारने वाले उपद्रवियों का जला घर

Manipur Horror Case: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और उनके साथ दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी के घर को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया ।

Jugul Kishor
Published on: 21 July 2023 3:40 AM GMT (Updated on: 21 July 2023 4:09 AM GMT)
Manipur Horror Case: मणिपुर शर्मनाक कांड पर बड़ी खबर, महिलाओं के कपड़े उतारने वाले उपद्रवियों का जला घर
X
Manipur Violence Update ( File Photo, Social Media)

Manipur Horror Case: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और उनके साथ दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी के घर को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। जानकारी मिल रही है कि अचानक आई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगा दी। जिससे उसका पूरा घर जल गया है। मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है। आरोपी का घर चेकमाई इलाके मे स्थित था। बड़ी बात ये है कि महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले मैतेई समुदाय के लोग थे। वहीं, अब मुख्य आरोपी के घर को आग के हवाले करने वाले लोग भी मैतेई समुदाय से ही हैं।

मैतेई समुदाय की महिलाओं ने फूंका आरोपी का घर

मुख्य आरोपी हेरोदास के घर को आग के हवाले करने वालों में ज्यादातर महिलाएं शामिल थी। उन महिलाओं का कहना है कि भले ही आरोपी मैतेई समुदाय से है। लेकिन, इस तरह की हैवानियत और दरिंदगी का वह बिल्कुल भी समर्थन नहीं करती हैं।

मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार

वायरल हो रहे वीडियो में दो महिलाओ के निर्वस्त्र करके सरेआम उनके साथ दरिंदगी करने वालों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाला मुख्य आरोपी होरोदास भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। दरिंदगी मामले में जब हेरोदास के घर के आस पास के लोगों की इसकी सूचनी मिली तो उन्होने उसके घर पर धावा बोल दिया। इकठ्ठा हुई भारी भीड़ ने आरोपी के घर को आग लगा दी।

बता दें कि बीते तीन मई को मणिपुर में कूकी और मैतेई समुदाय के बीच में दंगा हो गया था। दंगे में कई लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, अगले दिन मैतेई समुदाय की हिंसक भीड़ ने कूकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके सरेआम पूरे गांव में घुमाया था और उनके साथ दरिंदगी भी की थी। दो महीने बाद 19 जुलाई को दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, तो देश भर में आरोपियों के खिलाफ गुस्सा और आक्रोश दिखाई दिया। मणिपुर में जारी हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कल यानी कि गुरुवार को बयान दिया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story