×

Manipur News: निर्वस्त्र महिलाओं के वीडियो मामले में CBI का बड़ा खुलासा, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

Manipur Nude Parade Case: CBI का चार्जशीट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने महिला की मदद नहीं की थी।

Sidheshwar Nath Pandey
Published on: 30 April 2024 4:58 PM GMT
India News
X

Manipur Nude Parade Case (Pic: Social Media)

Manipur Nude Parade Case: मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर परेड कराने के मामले में सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है। दाखिल की गई चार्जशीट में सीबीआई ने दावा किया है कि दोनों महिलाओं ने जान बचाने के लिए पुलिस से मदद मांगी थी। मगर पुलिस ने मदद नहीं की। पुलिस ही दोनों महिलाओं को मैती समुदाय के पास लेकर गई। दोनों महिलाएं कुकी-जोमी समुदाय की थीं। मैती समुदाय की भीड़ को सौंपते ही महिलाओं को पहले नग्न किया गया फिर पूरे गांव में उन्हें उसी अवस्था में घुमाया गया। घटना होने के दो महीने बाद उसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

करगिल में शहीद की पत्नी है महिला

सीबीआई ने चार्जशीट में बताया कि दोनों महिलाओं ने पुलिस की सरकारी गाड़ी जिप्सी के पास जाकर उनसे मदद मांगी थी। उन्हें वहां से ले जाने का अनुरोध किया मगर पुलिस वाले ने ये कह कर कि उसके पास गाड़ी की चाबी नहीं है मदद करने से मना कर दिया। गौरतलब है कि दोनों महिलाओं में से एक का पति असम रेजिमेंट में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। करगिल युद्ध के दौरान वो शहीद हो गए थे। सीबीआई ने इस मामले में पांच लोगों पर पत्र दायर किया था। इसमें हुइरेम हेरोदास मैतेई सहित पांच अन्य लोग शामिल हैं। साथ ही एक किशोर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इनमें सिर्फ हुइरेम को ही गिरफ्तार किया गया है।

चार मई की है घटना

घटना चार मई की शाम का है। दोनों समुदायों के बीच चल रहे विवाद के बीच इन महिलाओं को नग्न करके परेड कराया गया था। इंफाल से करीब 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले के बी.फीनोम गांव में ये घटना हुई थी। इसपर ग्राम प्रधान ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसके मुताबिक शाम को 1000 की संख्या में लोग जबरन गांव में घुस आए। तमाम आधुनिक हथियार से लैस लोगों ने लोगों के घरों में तोड़फोड़ की। भारी नुकसान करने के बाद पूरे गांव को आग के हवाले कर दिया।

21 वर्षीय युवती के साथ हुआ था रेप

भीड़ ने घरों में आग लगाने के बाद तीन महिलाओं को नग्न होने पर मजबूर किया और भीड़ के सामने ही निर्वस्त्र कर दिया। वायरल वीडियो में महिलाओं के साथ छेड़ छाड़ करते देखा जा सकता है। विनती करने पर भी उनसे बर्बर्ता नहीं रुकी। एक 21 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। जब उसका भाई उसे बचाने आया तो उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि वो किसी तरह जान बचा कर भाग निकली। बाकी दो महिलाओं को नग्न अवस्था में पूरे गांव का परेड कराया गया।

प्रधानमंत्री ने की थी निंदा

इस मामले पर विपक्ष ने सरकार की जमकर निंदा की थी। मणिपुर में भी भाजपा की ही सरकार है। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। संसद सत्र शुरु होने से पहले वायरल वीडियो पर मोदी ने घटना की निंदा की थी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वसन दिया था। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी थी। कोर्ट ने सरकार को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story