TRENDING TAGS :
Manmohan Singh death live updates: पूर्व पीएम मनमोहन का अंतिम संस्कार कल, केंद्र ने रद्द किए आज के कार्यक्रम
Manmohan Singh death live updates: 1991 में उन्हें देश का वित्त मंत्री बनाया गया तो देश की दिशा ही बदल दी। वे देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है।
Manmohan Singh death live updates: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार 28 दिसंबर यानी शनिवार को किया जाएगा। केंद्र सरकार ने आज यानी शुक्रवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते गुरुवार रात 8ः06 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। रात 9ः51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह फेमस अर्थशास्त्री थे। 1991 में उन्हें देश का वित्त मंत्री बनाया गया तो देश की दिशा ही बदल दी। वे देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। जानिए ताजा अपडेट्स..
Live Updates
- 27 Dec 2024 9:29 AM IST
राजघाट के पास कल होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
Manmohan Singh death live updates: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल राजघाट के पास राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। कल सुबह उनका शरीर 8-10 बजे तक कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा। देर रात 1 बजे तक उनकी बेटी अमेरिका से लौटेंगी। इसके बाद पूर्व पीएम की अंतिम विदाई होगा।
- 27 Dec 2024 9:26 AM IST
यूपी में 1 जनवरी 2025 तक राजकीय शोक घोषित
Manmohan Singh death live updates: पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर यूपी में राजकीय शोक घोषित। इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। यूपी सरकार ने राजकीय शोक का आदेश जारी किया।
- 27 Dec 2024 9:24 AM IST
3 जनवरी को शुरू होंगे कांग्रेस के सभी कार्यक्रम
Manmohan Singh death live updates: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह समेत अपने सभी कार्यक्रम सात दिन के लिए रद्द कर दिए। कांग्रेस के सभी कार्यक्रम 3 जनवरी 2025 से शुरू होंगे।
- 27 Dec 2024 9:23 AM IST
प्रियंका गाँधी ने मनमोहन सिंह के निधन पर किया पोस्ट
Manmohan Singh death live updates: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर एक पोस्ट में कहा, सरदार मनमोहन सिंह जी ने जो सम्मान दिया, वैसा राजनीति में कम ही लोग प्रेरित करते हैं। उनकी ईमानदारी हमारे लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी। वो हमेशा उन लोगों के बीच रहेंगे जो वास्तव में इस देश से प्यार करते हैं। वो सच में समतावादी, बुद्धिमान, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और साहसी व्यक्ति थे।
- 27 Dec 2024 9:21 AM IST
पीएम मोदी ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
Manmohan Singh death live updates: मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने कहा, देश ने अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी को खो दिया है, जिससे देश शोक में है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वो एक सम्मानित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर अपनी सेवाएं दीं और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीतियों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। संसद में उनके विचारपूर्ण हस्तक्षेप भी हमेशा उल्लेखनीय रहे। प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।
- 27 Dec 2024 9:20 AM IST
मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया- राहुल गांधी
Manmohan Singh death live updates: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक पोस्ट में कहा है। जिसमें उन्होंने लिखा, "मनमोहन सिंह जी ने बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ देश का नेतृत्व किया. उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की समझ ने देश को आगे बढ़ाया। मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।"
- 27 Dec 2024 9:19 AM IST
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
Manmohan Singh death live updates: आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 92 साल की उम्र में कल उनका निधन हो गया था।