×

ताजा हुआ सिख दंगा का दर्द! पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कही ये बड़ी बात

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि अगर तत्कालीन गृह मंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने इंद्र कुमार गुजराल की बात पर ध्यान दिया होता 1984 में हुई सिख विरोधी हिंसा की घटना टाली जा सकती थी।

Harsh Pandey
Published on: 5 Dec 2019 5:43 AM GMT
ताजा हुआ सिख दंगा का दर्द! पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कही ये बड़ी बात
X

नई दिल्ली: सिख दंगों का जख्म अभी सूखा नहीं है, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1984 के को लेकर बुधवार को बड़ा बयान दिया है।

पीवी नरसिम्हा राव...

उन्होंने कहा कि अगर तत्कालीन गृह मंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने इंद्र कुमार गुजराल की बात पर ध्यान दिया होता 1984 में हुई सिख विरोधी हिंसा की घटना टाली जा सकती थी।

बता दें कि मनमोहन सिंह ने यह बात पूर्व प्रधानमंत्री गुजराल की जयंती पर आयोजित एक समारोह में कही।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गुजराल ने नरसिम्हा राव को इस संबंध में सलाह दी थी। पूर्व पीएम सिंह ने कहा कि 'दिल्ली में जब 84 के सिख दंगे हो रहे थे, गुजराल जी उस समय के गृह मंत्री नरसिम्हा राव के पास गए थे।

नहीं होता नरसंहार...

उन्होंने राव से कहा कि स्थिति इतनी गंभीर है कि सरकार के लिए जल्द से जल्द सेना को बुलाना आवश्यक है, अगर राव गुजराल की सलाह मानकर जरूरी कार्रवाई करते तो शायद 1984 के नरसंहार से बचा जा सकता था।

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी...

बात दें कि 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा हत्या करने के बाद देश में सिख विरोधी दंगे हुए थे। जिसमें 3,325 लोग मारे गए थे।

बात करें दिल्ली की तो, दिल्ली में 2,733 लोगों की जान गवानी पड़ी थी। गृह मंत्रालय द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति जी पी माथुर (पुनरीक्षण) समिति की सिफारिश के बाद 12 फरवरी 2015 को एसआईटी का गठन किया गया था। तीन सदस्यीय एसआईटी अब तक सिख विरोधी दंगों के संबंध में दर्ज 650 मामलों में से 80 को फिर से खोल भी चुकी है।

2012 में हुआ था 12वें पीएम गुजराल का निधन...

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल का 92 वर्ष की उम्र में 30 नवंबर 2012 को निधन हो गया था। वह अप्रैल 1997 से लेकर मार्च 1998 तक भारत के 12वें प्रधानमंत्री रहे।

गुजराल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय मंत्री जयशंकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह ने भी उन्हें याद किया।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story